CM Fadnavis Slams LoP: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने SIR विवाद पर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा '"वोट चोरी नहीं; राहुल गा…

'वोट चोरी नहीं, राहुल गांधी का दिमाग चोरी हो गया है': SIR विवाद पर CM फडणवीस का LoP पर तीखा हमला

CM Fadnavis Slams LoP: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने SIR विवाद पर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा '"वोट चोरी नहीं; राहुल गांधी का दिमाग चुरा लिया गया है।"

भारत

CM Fadnavis Slams LoP: रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी की रणनीति संवैधानिक संस्थाओं के बारे में शक पैदा करना और देश को "अराजकता" की ओर धकेलना है

फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी संविधान को ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं और कथित तौर पर इसके तहत बनी संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा "वोट चोरी नहीं, राहुल गांधी का दिमाग चोरी हो गया है।"

राहुल का काम संवैधानिक संस्थाओं को सिर्फ बदनाम करना

सीएम फडणवीस ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा '"मैं शुरू से कह रहा हूं कि भले ही राहुल गांधी संविधान दिखा रहे हैं, लेकिन उनका प्लान, उनकी पूरी स्ट्रेटेजी कुछ और है। संविधान को सामने रखकर उनका इरादा सभी संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना, लोगों के मन में उनके बारे में सवाल पैदा करना और ऐसी स्थिति बनाना है, जिससे लोगों का संवैधानिक संस्थाओं से भरोसा उठ जाए । "

राहुल गांधी अराजकता लाना चाहते हैं

वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर हुए विवाद का ज़िक्र करते हुए फडणवीस ने कहा, "मैं उनका डिजाइन साफ देख सकता हूँ। वह अराजकता लाना चाहते हैं। उसी डिजाइन के तहत, कुछ अख़बार ऐसी ख़बर छापते हैं जिसका न तो कोई सिर है, न पूंछ, और न ही कोई सबूत। और कल, जब तीनों चुनाव कमिश्नरों ने एक जॉइंट स्टेटमेंट दिया, तो उनका झूठ पूरी तरह से सामने आ गया।"

कोई वोट चोरी नहीं हुई है, राहुल गांधी का दिमाग चुराया गया है

राहुल गांधी पर "वोट चोरी" के आरोपों को लेकर निशाना साधते हुए कहा '"मैं आपको साफ शब्दों में बताना चाहता हूं: कोई वोट चोरी नहीं हुई है; राहुल गांधी का दिमाग चुराया गया है। चूंकि उनका दिमाग चुराया गया है, इसलिए मैं प्रधानमंत्री से अनुरोध करना चाहूंगा कि वे एक कमेटी बनाएं जो उनका दिमाग ढूंढकर उन्हें वापस ला सके, ताकि वे देश के हित में बोल सकें, जो सही है वह बोल सकें और सच बोल सकें।"

ECI में मतभेद का आरोप

राहुल गांधी ने CEC पर "चुनावों में मैच-फिक्सिंग" का आरोप लगाया था। राहुल गांधी के एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा था कि इलेक्शन कमिश्नर सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने SIR एक्सरसाइज से जुड़े फैसलों पर कई बार आपत्ति जताई थी। राहुल के आरोपों के बाद पक्ष और विपक्ष में CEC और SIR पर टिप्पणी जारी है

ये भी पढ़ें: "जिन्ना फिर से पैदा हुए हैं, ओवैसी उनमें से एक हैं", SIR विवाद पर गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर भी जोरदार हमला