Rise And Fall Season 2: राइज एंड फॉल सीजन 2 (Rise And Fall Season 2) में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) की एंट्री के साथ ही पहला एपिसोड सुर्खियों में आ…
Rise And Fall Season 2: राइज एंड फॉल सीजन 2 (Rise And Fall Season 2) में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) की एंट्री के साथ ही पहला एपिसोड सुर्खियों में आ गया है. स्वरा शो में एंट्री के साथ ही अपने अंदाज से सबका ध्यान खींचती नजर आईं. खास बात यह है कि उन्होंने बॉडी शेमिंग और ट्रोलिंग का जवाब देने के लिए ऐसा ब्लाउज पहना, जिस पर 'मोटी' लिखा था. इसी आउटफिट को लेकर तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) और स्वरा भास्कर के बीच मजाकिया अंदाज में नोकझोंक देखने के लिए मिली. उन्होंने स्वरा को 'मोटी' कह दिया. जिसके बाद स्वरा ने उनके पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए कहा
स्वरा भास्कर ने राइज एंड फॉल 2 में एंट्री के दौरान डिजाइनर साड़ी और खास डिजाइन वाला ब्लाउज पहना था. उनके ब्लाउज पर 'मोटी' लिखा था. उन्होंने इसके पीछे की वजह शो में बताई कि डिलीवरी के बाद उनका वजन काफी बढ़ गया था. जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर बॉडी शेमिंग और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. स्वरा ने हेटर्स को जवाब देने के लिए ही ये ब्लाउज पहना था, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है
दरअसल, शो में एंट्री के बाद सभी कंटेस्टेंट्स लिविंग रूम में बैठे हुए बातें कर रहे थे. इसी दौरान तेज प्रताप यादव की नजर स्वरा के ब्लाउज पर गई. उन्होंने मजाकिया अंदाज में स्वरा को 'मोटी' कह दिया. लेकिन स्वरा ने तेज प्रताव यादव पर किसी तरह का गुस्सा जाहिर नहीं किया. स्वरा ने कहा, 'आप सच बोल सकते हैं.' इसके बाद तेज प्रताप ने हंसते हुए कहा कि फिर सच नहीं बोलना है. वहीं, स्वरा और तेज प्रताप के बीच हुई बातचीत के दौरान मनीष कश्यप भी थे. उन्होंने जब तेज प्रताप से स्वरा को 'मोटी' कहने से मना किया तो स्वरा कहा था कि वो बोल सकते हैं
तेज प्रताप और स्वरा के बीच की यह मस्ती यहीं खत्म नहीं हुई. बातचीत के दौरान स्वरा ने तेज प्रताप से एक खास बात कही. उन्होंने कहा कि इस शो में कुछ हो या ना हो, लेकिन आपको मुझे लालू जी से मिलवाना है. स्वरा की यह बात सुनकर तेज प्रताप ने भी हामी भरी और उन्हें अपने पिता यानी लालू प्रसाद यादव से मिलवाने का वादा किया. इसके बाद वहां मौजूद कंटेस्टेंट्स के साथ तेज प्रताप और शहजाद पूनावाला ने 'जय सनातन' और 'राधे-राधे' के नारे लगाते दिखे
Swara Bhasker Begum was trying to butter up Tej Pratap Yadav, the son of politician Lalu Prasad Yadav , but then Tej Pratap Yadav, Shehzad & other contestants said Radhe Radhe and that's it for Swara #RiseAndFall Season 2 pic.twitter.com/MhKlvmmi0Z
राइज एंड फॉल के पहले एपिसोड में स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच भी मस्ती भरा अंदाज देखने के लिए मिला. दोनों ने एक-दूसरे से सवाल-जवाब किए और बातचीत के दौरान एक-दूसरे की खूब खिंचाई भी की. इस बातचीत में बाद में तेज प्रताप यादव भी शामिल हो गए
राइज एंड फॉल सीजन 2 में इस बार 15 कंटेस्टेंट्स शामिल हुए हैं. शो को पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं. इस सीजन में टीवी, बॉलीवुड, राजनीति, रियलिटी शो और सोशल मीडिया से जुड़े कई दिग्गज चेहरे शामिल हुए हैं. कंटेस्टेंट्स को रूलर्स और वर्कर्स के ग्रुप में रखा जाता है. रूलर्स पेंटहाउस में रहते हैं, जबकि वर्कर्स बेसमेंट में रहते हैं. शो का प्रीमियर 26 सितंबर 2026 को हुआ है
इस सीजन में स्वरा भास्कर और तेज प्रताप यादव के अलावा शहजाद पूनावाला, मनीष कश्यप, गौतम गुलाटी, करण पटेल, प्रियंका चाहर चौधरी, काजल राघवानी, सिवेट तोमर, कायरा अनु, सारा गुरपाल, निहारिका तिवारी, राज ग्रोवर, अनीश भगत और इरीना रुदाकोवा शामिल दिखाई दे रहे हैं






टिप्पणियाँ 0