उत्तर प्रदेश में बुजुर्गों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए पेंशन बढ़ाने की तैयारी की जा रही है, प्रस्ताव के मुताबिक, योगी सरकार इन तीनों श्रेणियों के…

उत्तर प्रदेश में बुजुर्गों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए पेंशन बढ़ाने की तैयारी की जा रही है, प्रस्ताव के मुताबिक, योगी सरकार इन तीनों श्रेणियों के पात्र लाभार्थियों की मासिक पेंशन 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,500 रुपये कर सकती है। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो प्रदेश के 1.21 करोड़ से अधिक लोगों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।

प्रस्तावित वृद्धि का लाभ उत्तर प्रदेश की तीन प्रमुख सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों को मिल सकता है, इनमें वृद्धावस्था पेंशन योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना और दिव्यांगजन पेंशन योजना शामिल हैं, उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 67 लाख से अधिक, निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत 42 लाख से अधिक और दिव्यांगजन पेंशन योजना के तहत 12 लाख से ज्यादा लाभार्थी पेंशन प्राप्त कर रहे हैं।

– बिहार की 2100 बेटियों को मिलेगा ₹2 लाख तक का सहयोग, सम्राट सरकार की स्टार्टअप योजना से खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते

फिलहाल पात्र लाभार्थियों को हर महीने 1,000 रुपये यानी सालाना 12,000 रुपये पेंशन मिलती है, प्रस्ताव के तहत राशि बढ़कर 1,500 रुपये प्रतिमाह होती है, तो सालाना पेंशन 18,000 रुपये हो जाएगी, इस तरह प्रत्येक लाभार्थी को सालभर में 6,000 रुपये अतिरिक्त मिल सकते हैं हालांकि, यह बढ़ोतरी प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी मिलने पर ही लागू होगी।

उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 के बाद इन पेंशन योजनाओं के तहत मिलने वाली राशि 500 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रतिमाह की गई थी, अब इसे 1,500 रुपये करने की तैयारी की चर्चा है, प्रस्ताव को लेकर अंतिम निर्णय होना अभी बाकी है, पेंशन बढ़ाने की घोषणा, लागू होने की तारीख और भुगतान की शुरुआत से संबंधित आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

– CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का मार्च आज, प्रशांत किशोर बोले- प्रदर्शन रुकने वाला नहीं

पेंशन वृद्धि के प्रस्ताव को कैबिनेट के सामने रखे जाने की संभावना जताई जा रही है, इसे लागू करने के लिए बजट में आवश्यक धनराशि का प्रावधान भी करना होगा, संभावित दूसरे अनुपूरक बजट में इसके लिए राशि आवंटित किए जाने की चर्चा है, यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो चालू वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही से बढ़ी हुई पेंशन मिलने की संभावना जताई गई है हालांकि, भुगतान कब से शुरू होगा, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों से जुड़ी योजनाएं चर्चा में हैं, पेंशन बढ़ाने का प्रस्ताव लागू होने पर इन वर्गों के लाभार्थियों को आर्थिक राहत मिल सकती है, फिलहाल लाभार्थियों को सरकार के अंतिम फैसले का इंतजार करना होगा, पेंशन में बढ़ोतरी और इसके लागू होने की तारीख तभी स्पष्ट होगी, जब प्रस्ताव को औपचारिक मंजूरी मिल जाएगी।