बिहार कांग्रेस में संगठनात्मक स्तर पर एक और बड़ा बदलाव किया गया है, कांग्रेस ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं प्रचार विभाग की जिम्मेदारी अब अजय कुम…

बिहार कांग्रेस में संगठनात्मक स्तर पर एक और बड़ा बदलाव किया गया है, कांग्रेस ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं प्रचार विभाग की जिम्मेदारी अब अजय कुमार पासवान को सौंप दी है, पार्टी की ओर से यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से रविवार, 4 अक्टूबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने अजय कुमार पासवान को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं प्रचार विभाग का अध्यक्ष नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, यह फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सहमति के बाद लिया गया है।

अजय कुमार पासवान अब तक मीडिया एवं प्रचार विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे राजेश राठौड़ की जगह यह दायित्व निभाएंगे, राजेश राठौड़ लंबे समय से बिहार कांग्रेस के मीडिया विभाग का नेतृत्व कर रहे थे, इस बीच उन्होंने तिरहुत शिक्षक सीट से नामांकन भी दाखिल किया है, बिहार में कांग्रेस संगठन को नए सिरे से तैयार करने की कवायद लगातार जारी है। पार्टी ने हाल के दिनों में मीडिया विभाग का पुनर्गठन करते हुए कई नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी थीं, अब विभाग के शीर्ष पद पर बदलाव किया गया है।

– लखीमपुर खीरी की कस्ता विधानसभा में लाखन आर्मी ने निकाला रोड शो, जनसभा में उमड़ा समाज

पार्टी के लिहाज से यह नियुक्ति इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि मीडिया विभाग के जरिए कांग्रेस को अपने कार्यक्रमों, नीतियों और राजनीतिक मुद्दों पर पार्टी का पक्ष मजबूती से जनता तक पहुंचाना होता है।

मीडिया एवं प्रचार विभाग के नए अध्यक्ष के तौर पर अजय कुमार पासवान के सामने कई चुनौतियां होंगी, उन्हें कांग्रेस के राजनीतिक कार्यक्रमों और नीतियों को मीडिया के जरिए प्रभावी ढंग से सामने रखना होगा, साथ ही विपक्षी दलों के हमलों का जवाब देने और पार्टी के पक्ष को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर होगी, कांग्रेस नेतृत्व इन दिनों कई राज्यों में संगठन को मजबूत करने और जिम्मेदारियों में बदलाव पर जोर दे रहा है, हाल ही में उत्तर प्रदेश कांग्रेस में भी बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया था, जहां अजय राय की जगह विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।