उत्तर प्रदेश में बाढ़ प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए योगी सरकार राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी है। इसी क्रम में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्…
उत्तर प्रदेश में बाढ़ प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए योगी सरकार राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी है। इसी क्रम में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने लखनऊ के बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और राहत सामग्री वितरित की। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावितों को तत्काल जरूरी सहायता उपलब्ध कराई जाए और राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ए.के. शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयों और दैनिक जरूरत की वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित लोगों की सहायता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। अधिकारी क्षेत्र में सक्रिय रहकर हालात पर लगातार नजर रखें और स्थानीय लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें।नगर विकास मंत्री ने बाढ़ प्रभावितों के लिए बनाए गए राहत शिविरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने शिविरों में उपलब्ध सुविधाओं, चिकित्सा व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देशित किया कि शिविरों में आवश्यक दवाइयों और पर्याप्त चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता बनी रहे, ताकि जरूरतमंदों को समय पर उपचार मिल सके।
मंत्री ने जलभराव वाले क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखने और दूषित पानी से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।ए.के. शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की जरूरतों का आकलन कर उन्हें समय पर राहत सामग्री और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि अधिकारी केवल कार्यालयों तक सीमित न रहें, बल्कि क्षेत्र में मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की निरंतर निगरानी करें। प्रभावित लोगों को किसी भी आवश्यक सुविधा के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें।निरीक्षण के दौरान मंत्री ने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। राहत सामग्री मिलने पर स्थानीय निवासियों ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार समेत नगर निगम और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।






टिप्पणियाँ 0