Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर बीती रात बड़ा हादसा हो गया. ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में अचानक आग लगने से यात्रियो…

Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर बीती रात बड़ा हादसा हो गया. ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में अचानक आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया. यात्रियों ने खिड़कियों और दरवाजे से कूदकर अपनी जान बचाई. हालांकि इस हादसे में अभी तक 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई

घटना यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से करीब 32 किलोमीटर आगे जेवर थाना क्षेत्र में हुई. हादसे के समय बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे. बस बिहार नंबर की थी. रात में ज्यादातर यात्री सो रहे थे. अचानक आग देखकर बस में चीख-पुकार मच गई और यात्री किसी तरह बाहर निकलने की कोशिश करने लगे. चलती बस में आग लगने की वजह से कुछ ही देर में मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे. आग लगने के कारणों और यात्रियों के सुरक्षित होने को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है. हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं. वहीं अभी तक 9 यात्रियों की मौत का आंकड़ा सामने आ रहा है. घटना पर सीएम योगी ने संज्ञान लिया है

#WATCH | Greater Noida, UP | A passenger bus caught fire on the Yamuna Expressway. More details awaited. pic.twitter.com/6diWQ3dUcP

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में हुई सड़क दुर्घटना का संज्ञान लिया. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. सीएमओ के अनुसार, मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों से बात की और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

हादसे के बाद एक यात्री ने बताया कि मैं सो रहा था तभी किसी ने दरवाजा खटखटाया. जब मैं जागा, तो वहां पहले से ही बहुत भीड़ थी. मैंने अपना कोई सामान नहीं उठाया. यहां तक कि जूते भी नहीं पहने. बस अपना फोन लिया और बाहर निकल आया. इतनी भीड़ थी कि लोग एक-दूसरे को धक्का-मुक्की कर रहे थे. मुझे भी धक्के लगे और आखिरकार किसी ने मुझे बाहर खींचा. उसके बाद मुझे कुछ भी याद नहीं. चारों तरफ़ धुआं ही धुआं था. अफरा-तफरी मची हुई थी और बाहर निकलना बहुत मुश्किल था

#WATCH | Greater Noida | A passenger says, "...After I fell asleep, someone woke me up saying the bus had caught fire, and we all scrambled to get out. It was not an easy situation to escape from; there was a lot of smoke. We somehow managed to get out in a state of panic. The… pic.twitter.com/8VbiEpLmX1

यात्री ने बताया कि इतना धुआं था कि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था, लोग अंदर दम घुटने से परेशान थे. बहुत कम लोग ही बच पाए, सिर्फ वही जो धक्का-मुक्की के बीच रास्ता बनाकर बाहर निकल सके. कई लोगों की जान चली गई. मेरे पीछे भी काफी लोग थे जो शायद बाहर नहीं निकल पाए, क्योंकि मैं खुद भी काफी देर से बाहर निकल पाया था