जांच में पाया गया है कि व्हाइट हाउस के के कर्मचारी को राष्ट्रपति ट्रंप के भाषणों की पहले से जानकारी होती थी, जिसका इस्तेमाल कर उसने भारी मुनाफ़े के लिए दांव लग…

व्हाइट हाउस के एक पूर्व टेलीप्रॉम्प्टर ऑपरेटर को डोनाल्ड ट्रंप के भाषणों की अंदरूनी जानकारी का इस्तेमाल कर सट्टेबाज़ी करने के आरोप में 172,000 डॉलर से अधिक का भुगतान करने का आदेश दिया गया है

यह पाया गया है कि गैब्रियल पेरेज़ ने कल्शी नामक एक सट्टा बाज़ार प्लेटफ़ॉर्म पर दिसंबर 2025 और फ़रवरी 2026 के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा दिए जाने वाले भाषणों को लेकर दांव लगाए थे

कल्शी एक ऐसा मंच है जहां यूज़र्स वास्तविक दुनिया की घटनाओं पर दांव लगा सकते हैं

इसके रेग्युलेटर, कमोडिटी फ्यूचर्स ट्रेडिंग कमीशन (सीएफ़टीसी) ने कहा कि पेरेज़ को 107,539.02 डॉलर का मुनाफ़ा छोड़ना होगा और 65,000 डॉलर का जुर्माना अदा करना होगा

व्हाइट हाउस ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है. जुलाई में, तत्कालीन प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा था कि पेरेज़ अवैतनिक अवकाश पर हैं और अपने पद पर वापस नहीं लौटेंगे

'कोई सवाल न पूछे जाएं', मोदी-ट्रंप की मीटिंग को लेकर सर्जियो गोर के दावे से छिड़ी बहस24 अगस्त 2026

मार्क कार्नी से ज़ुबानी जंग के बीच ट्रंप ने कनाडा के लिए कहा- 'बिना राज्य बने फ़ायदा चाहता है'23 अगस्त 2026

जुर्माना किया गया कम

शुक्रवार को समझौते की घोषणा करते हुए, सीएफ़टीसी ने कहा कि पेरेज़ ने ट्रंप के भाषणों के बारे में पहले से जानकारी होने के फ़ायदे का "दुरुपयोग" करके सट्टेबाज़ी की, जो "विश्वास और भरोसे के उनके फ़र्ज़ का उल्लंघन" था

इसमें कहा गया है कि जांच में उनके "अच्छे सहयोग" की वजह से जुर्माने को कम कर दिया गया है

पेरेज़ पर तीन साल के लिए ट्रेडिंग करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है

खड़े होकर पानी पीना सेहत के लिए सही है या ग़लत? डॉक्टर से जानिए

रिज़र्वेशन हटाओ आंदोलन: क्या यह मुद्दा बीजेपी के गले की फाँस बन रहा है

सुभाष चंद्रा को 'क़र्ज़ माफ़ी' देते हुए सिर्फ़ 6.5 करोड़ रुपये चुकाने की क़ानूनी मंज़ूरी कैसे मिली

मोहन भागवत ने मुसलमानों को देश से बाहर निकालने की सोच वाले हिंदुओं पर ये कहा

कालशी के प्रमुख वकील बॉबी डेनॉल्ट ने इस फ़ैसले का स्वागत करते हुए एक्स पर लिखा, "इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता कि आप कौन हैं. हमारे नियमों या संघीय क़ानून का उल्लंघन करने पर आपको इसके परिणाम भुगतने होंगे."

मार्क कार्नी की तरह भारत ट्रंप को जवाब क्यों नहीं दे पा रहा है? 26 अगस्त 2026

'ट्रंप को बिना तेल के कारें चलाते देखना चाहूंगा': कनाडा किस तरह अमेरिका को नुक़सान पहुंचा सकता है?25 अगस्त 2026

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां

कंपनी ने इससे पहले बीबीसी को बताया था कि उसके विश्लेषकों ने मार्च में "मेंशन मार्केट" पर असामान्य सट्टेबाज़ी देखी थी - ये ऐसे अनुबंध हैं जिनके माध्यम से उपयोगकर्ता यह अनुमान लगाते हैं कि कोई वक्ता आम शब्दों जैसे, ख़ास देशों, कैंपेन स्लोगन या शब्दों, का उपयोग करेगा या नहीं

इसमें कहा गया है कि उनके अकाउंट डेटा से पता लगाया कि उपयोगकर्ता व्हाइट हाउस के टेलीप्रॉम्प्टर चलाने वाला एक संघीय कर्मचारी था, और उसने इस गतिविधि की सूचना रेग्युलेटर को दी

जुलाई में जारी एक बयान में कहा गया, "राष्ट्रपति और फेड अध्यक्ष जैसे राजनीतिक नेताओं के शब्दों से विदेशी मुद्रा बाज़ारों, तेल वायदा और शेयर बाज़ार में अरबों डॉलर का उतार-चढ़ाव होता है."

प्रशासन के अधिकारियों ने बीबीसी के अमेरिकी मीडिया सहयोगी सीबीएस न्यूज़ को बताया कि उसी महीने, व्हाइट हाउस मैनेजमेंट ऑफिस ने सहायकों को एक पत्र भेजकर उन्हें भविष्यवाणी बाज़ारों में दांव न लगाने के लिए कहा था