युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में ‘UP RISE 2026’ अभियान के तहत शुक्रवार को मथुरा के जीएलए विश्वविद्यालय…

युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में ‘UP RISE 2026’ अभियान के तहत शुक्रवार को मथुरा के जीएलए विश्वविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 800 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान युवाओं को स्टार्टअप, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनके नए आइडिया को सामने रखने का अवसर भी मिला।कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, यूपी स्टार्टअप फंड, मुख्यमंत्री अभ्युदय निशुल्क कोचिंग योजना और यूपी स्किल मिशन समेत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही कन्या सुमंगला योजना, फ्री टैबलेट-स्मार्टफोन योजना और महिला सामर्थ्य योजना के जरिए मिलने वाली सहायता के बारे में भी बताया गया।

युवाओं को अपने बिजनेस आइडिया को धरातल पर उतारने के लिए उपलब्ध वित्तीय मदद और स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़ने के तरीकों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने कुल 25 स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुत किए, जिनमें से 8 आइडिया को शॉर्टलिस्ट किया गया। इन आइडिया में लॉजिस्टिक्स प्लेटफॉर्म ‘बुक माई सारथी’, कैंपस-फर्स्ट मार्केटप्लेस ‘कैम्पोरा’, एआई आधारित ट्रैवल प्लेटफॉर्म ‘नमस्ते एआई’ और स्वदेशी ड्रोन एवियोनिक्स से जुड़ी ‘क्वांटावर्स टेक्नोलॉजीज’ शामिल रहे। खदानों और सुरंगों जैसे जोखिम वाले क्षेत्रों में मानव जीवन की सुरक्षा के लिए ‘दक्ष डायनामिक्स’ की ओर से विकसित स्वदेशी ‘रोबोडॉग’ भी आकर्षण का केंद्र रहा।स्टार्टअप प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम को जूरी के सामने अपना आइडिया पेश करने के लिए 7 मिनट का समय दिया गया। बच्चों के लिए एआई आधारित इंग्लिश लर्निंग प्लेटफॉर्म ‘लिटिललिंगोस’ ने अपनी प्रस्तुति से प्रथम स्थान हासिल किया और 25 हजार रुपये का पुरस्कार जीता।

वहीं, एआई पर्सनल स्टाइलिंग ऐप ‘फिटेड’ और तनाव व हार्ट रेट मॉनिटर करने वाले स्मार्ट अंडरगारमेंट ‘कवच एक्स’ पर काम करने वाली ‘धृतम’ टीम संयुक्त रूप से उपविजेता रही।जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल ने युवाओं से अपने नए विचारों को केवल सोच तक सीमित न रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा जानकारी जुटाकर, विशेषज्ञों से मार्गदर्शन लेकर और उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर अपने आइडिया को व्यावहारिक रूप दे सकते हैं। ‘UP RISE 2026’ अभियान के तहत प्रदेश के 25 शहरों के 30 प्रमुख कॉलेजों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मथुरा के बाद अभियान का अगला पड़ाव 21 सितंबर को बरेली स्थित इनवर्टिस विश्वविद्यालय होगा। अभियान के जरिए युवाओं में स्टार्टअप, नवाचार और स्वरोजगार को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।स्टार्टअप प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम को जूरी के सामने अपना आइडिया पेश करने के लिए 7 मिनट का समय दिया गया। बच्चों के लिए एआई आधारित इंग्लिश लर्निंग प्लेटफॉर्म ‘लिटिललिंगोस’ ने अपनी प्रस्तुति से प्रथम स्थान हासिल किया और 25 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। वहीं, एआई पर्सनल स्टाइलिंग ऐप ‘फिटेड’ और तनाव व हार्ट रेट मॉनिटर करने वाले स्मार्ट अंडरगारमेंट ‘कवच एक्स’ पर काम करने वाली ‘धृतम’ टीम संयुक्त रूप से उपविजेता रही।जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल ने युवाओं से अपने नए विचारों को केवल सोच तक सीमित न रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा जानकारी जुटाकर, विशेषज्ञों से मार्गदर्शन लेकर और उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर अपने आइडिया को व्यावहारिक रूप दे सकते हैं।‘UP RISE 2026’ अभियान के तहत प्रदेश के 25 शहरों के 30 प्रमुख कॉलेजों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मथुरा के बाद अभियान का अगला पड़ाव 21 सितंबर को बरेली स्थित इनवर्टिस विश्वविद्यालय होगा। अभियान के जरिए युवाओं में स्टार्टअप, नवाचार और स्वरोजगार को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।