Asian Games 2026 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ कई बड़े नेताओं ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी है। तो वहीं सचिन तेंदुलकर, शिखर…
Hindi News /
खेल समाचार /
Asian Games 2026: टीम इंडिया के गोल्ड जीतने पर खेल जगत गदगद्, सचिन-धवन सबने दी बधाई, सुरेश रैना बोले- आपने जुनून के साथ तिरंगा लहराया
Asian Games 2026 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ कई बड़े नेताओं ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी है। तो वहीं सचिन तेंदुलकर, शिखर धवन जैसे कई क्रिकेट खिलाड़ियों ने भी महिला टीम इंडिया को बधाई देते हुए अपनी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है
खेल समाचार
2 min read
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहला गोल्ड मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाने का काम किया है। इस जीत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ कई बड़े नेताओं ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है। तो वहीं सचिन तेंदुलकर, शिखर धवन और सुरेश रैना जैसे कई क्रिकेट खिलाड़ियों ने भी महिला टीम इंडिया को बधाई देते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है
भारतीय महिला टीम का ज़बरदस्त प्रदर्शन- सचिन तेंदुलकर
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा “यही तो टीम गेम की खासियत है। अलग-अलग खिलाड़ी, अलग-अलग पल, और एक शानदार नतीजा। शेफ़ाली और स्मृति की 99 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप ने भारत को मज़बूत शुरुआत दी, ऋचा घोष की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी ने स्कोर को 216 के बड़े आंकड़े तक पहुँचाया, और फिर शेफ़ाली, दीप्ति, श्रेयांका और श्री चरणी ने लगातार विकेट लिए। भारतीय महिला टीम का ज़बरदस्त प्रदर्शन। गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई!”
क्या शानदार अंदाज़ है- शिखर धवन
शिखर धवन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा “एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए पहला गोल्ड जीतने का क्या शानदार अंदाज़ है! लड़कियों, बहुत बढ़िया प्रदर्शन। लगातार एशियन गेम्स चैंपियन!”
गर्व और जोश के साथ तिरंगा लहराया- सुरेश रैना
सुरेश रैना ने अपनी एक्स पोस्ट के जरिए कहा “हमारी 'वुमन इन ब्लू' के लिए गोल्ड मेडल की कामयाबी! हर भारतीय के लिए गर्व का पल! आपने हिम्मत, गर्व और जोश के साथ तिरंगा लहराया। क्या शानदार प्रदर्शन, क्या जीत, भारत के लिए क्या यादगार पल।”
इसे भी पढ़ें- एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल पर PM मोदी ने दी महिला क्रिकेट टीम को बधाई






टिप्पणियाँ 0