India vs Japan: भारत और जापान के बीच एक ऐतिहासिक क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है. क्रिकेट इतिहास में पहली बार भारत और जापान की टीमें आमने-सामने होने वाली ह…

India vs Japan: भारत और जापान के बीच एक ऐतिहासिक क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है. क्रिकेट इतिहास में पहली बार भारत और जापान की टीमें आमने-सामने होने वाली हैं. एशियन गेम्स 2026 के लिए श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया जापान पहुंच चुकी है. हालांकि, एशियन गेम्स से पहले भारतीय टीम 22 सितंबर को जापान के खिलाफ एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी. चूंकि यह मैच सुबह के समय शुरू होगा, इसलिए फैंस को इसे लाइव देखने के लिए ब्रॉडकास्ट की पूरी डिटेल्स अभी से जान लेनी चाहिए

सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा भारत बनाम जापान का मैच

भारत और जापान के बीच यह ऐतिहासिक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला मंगलवार, 22 सितंबर 2026 को खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा, जबकि इससे ठीक आधा घंटा पहले यानी सुबह 9:00 बजे टॉस उछाला जाएगा.श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया के लिए इस मैच की अहमियत किसी बड़े वॉर्मअप मैच जैसी होगी, क्योंकि इस टीम के लगभग सभी खिलाड़ी आगामी एशियन गेम्स में भी भारत की ओर से खेलते नजर आएंगे. जहां भारतीय टीम को वहां की परिस्थितियों को समझने का मौका मिलेगा, वहीं जापानी टीम के लिए भी यह खुद को आजमाने का शानदार अवसर है. भले ही इसे तैयारियों के लिहाज से देखा जा रहा हो, लेकिन चूंकि यह एक आधिकारिक टी20 इंटरनेशनल मैच है, इसलिए खिलाड़ियों का प्रदर्शन और इस मैच के आंकड़े उनके इंटरनेशनल रिकॉर्ड में हमेशा के लिए दर्ज किए जाएंगे

कहां लाइव देखें भारत बनाम जापान क्रिकेट मैच लाइव

भारत और जापान के बीच होने वाले ऐतिहासिक टी20I मैच का लाइव लुत्फ उठाने के लिए क्रिकेट फैंस को इस बार अपने ब्रॉडकास्टिंग चैनल्स और ऐप्स को बदलना होगा. अगर आप इस मुकाबले को टीवी पर लाइव देखना चाहते हैं, तो यह सिर्फ स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर ही प्रसारित किया जाएगा

वहीं, जो फैंस मैच को मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर ऑनलाइन स्ट्रीम करना चाहते हैं, उनके लिए यह मैच फैनकोड (FanCode) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा