India vs Japan T20I : भारत बनाम जापान टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के होने का इंतजार दुनिया भर के तमाम क्रिकेट फैंस कर रहे हैं. टीम इंडिया को फिर से खेलते हुए देखने…
India vs Japan T20I : भारत बनाम जापान टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के होने का इंतजार दुनिया भर के तमाम क्रिकेट फैंस कर रहे हैं. टीम इंडिया को फिर से खेलते हुए देखने का मौका कल यानी 22 सितंबर (मंगलवार) को भारतीय क्रिकेट फैंस को मिलने वाला है. वहीं जापान के फैंस के लिए भी भारत जैसी बड़ी टीम के खिलाफ अपने पुरुष खिलाड़ियों को खेलते देखने का सुनहरा मौका होगा. इन दोनों टीमों के बीच पहले आधिकारिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में एक दूसरे के खिलाफ धमाल मचाने का मौका होगा
इस मैच से ठीक एक दिन पहले भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर और जापान के कप्तान केंडल फ्लेमिंग ने एक दूसरे के साथ मुलाकात की और मैच से पहले ट्रॉफी के साथ फोटो सेशन कराया. इस दौरान श्रेयस अय्यर ने बड़ा बयान भी दिया है. उनका एक वीडियो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक्स अकाउंट से भी शेयर किया गया है. इस वीडियो में उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं
I'm genuinely curious to see what we do after winning the toss tomorrow. What if we choose to bowl first against Japan as well 😭 pic.twitter.com/uInw0ACu1r
भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि, 'ये (जापान) बहुत खुबसूरत है. जैसे ही हम यहां पर उतरे तभी से हमने देखा कि, यहां पर लोग काफी कॉर्डियल और दरियादिल और हेल्फफुल नेचर के थे. यहां की खातिरदार और देखरेख काफी अच्छी थी. यहां के बारे में बता करना अभी बहुत जल्दबाजी होगी, लेकिन जो मैंने सुना है, जापान के बारें एक देश के तौर पर टोक्यों शहर के बारे में वो बहुत अच्चा है. हम भी इसे एक्सप्रलोर करना चाहेंगे. ये मुकाबला हमारे लिए काफी ज्यादा थ्रिलिंग और एक्साइटिंग होने वाला है. ये पहली बार है, जब उनके साथ खेलने वाले हैं और हम विकेट और कंडीशन के बारे में ज्यादा जानते नहीं है लेकिन हम एक बहेतरीन मैच होने की उम्मीद करते हैं'
🗣️ 𝗜𝘁'𝘀 𝗴𝗼𝗶𝗻𝗴 𝘁𝗼 𝗯𝗲 𝗮 𝘁𝗵𝗿𝗶𝗹𝗹𝗶𝗻𝗴 𝗮𝗻𝗱 𝗲𝘅𝗰𝗶𝘁𝗶𝗻𝗴 𝗺𝗮𝘁𝗰𝗵 𝗳𝗼𝗿 𝘂𝘀🎥 #TeamIndia have arrived in Japan and Captain Shreyas Iyer @ShreyasIyer15 is looking forward to the historic one-off T20I 🇮🇳🤝🇯🇵@CricketJapan pic.twitter.com/PZUo9kiCQ9
संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, ईशान किशन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम, वैभव सूर्यवंशी
Touchdown Tokyo 🛬All smiles as #TeamIndia has arrived for their historic one-off T20I against Japan and the #AsianGames 2026 campaign 🙌 pic.twitter.com/GfoJBVVknY
इस मुकाबले में भारत को अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन से भारत को अच्छी शुरुआत दिलाने की उम्मीद होगी. ये तीनों खिलाड़ी इन दिनों कमाल के फॉर्म में हैं, इन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में खूब रन बनाए हैं. भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 1 शतक लगाया तो वहीं संजू के बल्ले से 2 अर्धशतक निकले. वहीं ईशान किशन भी खूब रन बना रहे हैं
A new innings of friendship! 🇮🇳✨🇯🇵75 years of friendship celebrated right on the 22-yard pitch!Watch #JPNvIND T20I #SuzukiCup 👉 TUE, 22nd SEP, 9:30 AM on Star Sports 1 and Star Sports 1 Hindi! pic.twitter.com/T4GMHUbRr2
गेंदबाजी में भारत के लिए अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह अपनी तेज गति और लहराती हुई गेंदों से विरोधी बल्लेबाजों को धूल चटाना चाहेंगे. वहीं स्पिन का जाल रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर बिछाना चाहेंगे. भारत की ओर से यश ठाकुर और पर भी नजरें होगीं जो टीम में हर्षित राणा की जगह शामिल किए गए हैं






टिप्पणियाँ 0