Smriti Mandhana Record: एशियन गेम्स 2026 के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहल…
Smriti Mandhana Record: एशियन गेम्स 2026 के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 37 रन की पारी खेली. इस पारी के दौरान मंधाना ने 2 बड़े बड़े कारनामे किए हैं. वह T20I महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं
🚨 𝐑𝐄𝐂𝐎𝐑𝐃 𝐀𝐋𝐄𝐑𝐓 🚨@mandhana_smriti is now the leading run-getter in Women's T20I history 🫡👏Updates ▶️ | #AsianGames pic.twitter.com/kmj5gWqFiy
भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना बांग्लादेश के साथ खेले गए मुकाबले में 37 रन बनाकर आउट हुईं. अपनी इस पारी के दौरान मंधाना ने एक बड़ा कारनामा किया. वह महिला T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. इस मामले में मंधाना ने न्यूजीलैंड की दिग्गज सूजी बेट्स को पीछे छोड़ा है. जहां, बेट्स ने 186 मैचों में 178 पारियों में 4758 रन बनाए. वहीं, स्मृति मंधाना ने 178 मैचों की 171 पारियों में 4788 रन बनाए हैं. लिस्ट में तीसरे स्थान पर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का नाम आता है, जिन्होंने भारत के लिए 209 T20I मैच खेले हैं, जिसमें 4327 रन बनाए हैं
𝗙𝗜𝗥𝗦𝗧 𝗜𝗡𝗗𝗜𝗔𝗡 𝗧𝗢 1️⃣0️⃣0️⃣ 𝗦𝗜𝗫𝗘𝗦 𝗜𝗡 𝗪𝗢𝗠𝗘𝗡 𝗧𝟮𝟬𝗜𝘀 👊Yet another record-breaking feat for #TeamIndia vice-captain @mandhana_smriti 👏Updates ▶️ pic.twitter.com/ip94VhpzKm
बांग्लादेश के साथ खेले सेमीफाइनल मैच में स्मृति मंधाना ने अपनी 37 रनों की पारी के दौरान 2 छक्के लगाए. इसकी मदद से उन्होंने T20I क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं. इसी के साथ वह ये कारनामा करने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं. हालांकि, मंधाना के बाद इसी मुकाबले में शेफाली वर्मा ने भी 100 छक्कों का आंकड़ा पार कर लिया और वह भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्याद छक्के लगाने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं. आपको बता दें, लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं, जिन्होंने 92 छक्के लगाए हैं
𝙒𝙝𝙚𝙣 𝙩𝙝𝙚 𝙨𝙩𝙖𝙠𝙚𝙨 𝙖𝙧𝙚 𝙝𝙞𝙜𝙝𝙚𝙨𝙩, 𝙩𝙝𝙚 𝙗𝙧𝙞𝙜𝙝𝙩𝙚𝙨𝙩 𝙨𝙩𝙖𝙧𝙨 𝙨𝙝𝙞𝙣𝙚 ⭐📸 @TheShafaliVerma realises a dream in the #AsianGames Semi-Final 💯Updates ▶️ pic.twitter.com/y9t56uyc47





