INDW VS BANW: महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है. कोरोगी स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय कप्…
INDW VS BANW: महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है. कोरोगी स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बैटिंग करने आई टीम इंडिया की ओर से खेल रहीं सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने शतक लगाया. इस सेंचुरी के साथ ही भारत ने 195/4 रन का स्कोर खड़ा किया है. अब अगर बांग्लादेश को जीत दर्ज करनी है और फाइनल का टिकट कटाना है तो भारत की सधी हुई गेंदबाजी के सामने 196 रन बनाने होंगे
𝐅𝐈𝐑𝐒𝐓 1️⃣0️⃣0️⃣ 𝐈𝐍 𝐖𝐇𝐈𝐓𝐄-𝐁𝐀𝐋𝐋 𝐈𝐍𝐓𝐄𝐑𝐍𝐀𝐓𝐈𝐎𝐍𝐀𝐋 𝐂𝐑𝐈𝐂𝐊𝐄𝐓 𝐅𝐎𝐑 𝐒𝐇𝐀𝐅𝐀𝐋𝐈 𝐕𝐄𝐑𝐌𝐀 💯She reaches the milestone in just 4️⃣9️⃣ balls 👏🫡Updates ▶️ | #AsianGames pic.twitter.com/nEBfaU72JW
बांग्लादेश के साथ खेले जा रहे सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत मिली. स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी बनाई. तभी, मंधाना 19 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हो गईं
मगर, दूसरी छोर पर बल्लेबाजी कर रहीं शेफाली वर्मा क्रीज पर डटी रहीं और आखिर में शतक पूरा करके नाबाद वापस लौटीं. शेफाली ने बांग्लादेशी गेंदबाजों को आड़े हाथ लिया और 49 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 3 चौके और 9 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 204.08 का रहा
Turning up the heat in the middle 🔥A solid 5️⃣0️⃣-run stand between #TeamIndia skipper @ImHarmanpreet & @TheShafaliVerma 🤝Updates ▶️ pic.twitter.com/GpbyIUWwqF
एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने 196 रनों का लक्ष्य रखा है. भारत को शुरुआत अच्छी मिली थी, लेकिन फिर रनों की गति धीमी हो गई, जिसका नतीजा रहा कि भारत 200 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सका. स्मृति मंधाना 37 रन बनाकर आउट हुईं. भारत को दूसरा झटका गुनालन कामलिनि के रूप में लगा, जो 10 गेंद पर 3 रन बनाकर आउट हुईं. कप्तान हरमनप्रीत कौर 33 गेंद पर 40 रन की पारी खेलकर आउट हुईं, जिन्होंने 6 चौके लगाए. रिचा घोष 4 गेंद पर 2 रन बनाकर ही चलती बनीं. आखिर में शेफाली वर्मा 100 और भारती फूलमाली 9 रन पर नाबाद लौटीं. इस तरह भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बोर्ड पर लगाए
INNINGS BREAK!A Shafali Sharma show puts up a big total for #TeamIndia in the semi-final 🙌Over to the bowlers now!Updates ▶️ pic.twitter.com/ZDGRqehLGs





