नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में भारत को पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया। मुकाबले में नीरू ने चीन की यूनॉन्ग सुन को शिकस्त दी। गोल्ड पर निशाने लगाने के साथ नीरू…
नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में भारत को पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया। मुकाबले में नीरू ने चीन की यूनॉन्ग सुन को शिकस्त दी। गोल्ड पर निशाने लगाने के साथ नीरू ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
खेल समाचार
एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला निशानेबाज ने शूटिंग में एक नया अध्याय लिख दिया गया है। नीरू ढांडा ने महिलाओं की शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने फाइनल में 30 में से 28 निशाने साधकर न सिर्फ गोल्ड हासिल किया बल्कि एशियन रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। यह इस स्पर्धा में भारत का पहला पदक है और वह भी सीधे स्वर्ण के रूप में
नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में भारत को पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया। मुकाबले में नीरू ने चीन की यूनॉन्ग सुन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 26 के स्कोर के साथ रजत पदक हासिल किया। इस जीत के साथ नीरू ढांडा एशियन गेम्स की महिलाओं की ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा में कोई भी पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला शूटर बन गईं। साथ ही वे आइची-नागोया एशियाड में किसी व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी भी बनीं
नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास
इससे पहले नीरू ने टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता था। महिलाओं की शॉटगन ट्रैप व्यक्तिगत स्पर्धा 1990 से एशियन गेम्स का हिस्सा रही है, लेकिन 2022 हांगझोउ तक भारत इस इवेंट में एक भी पदक नहीं जीत सका था। 36 साल के लंबे इंतजार को नीरू ने आइची-नागोया में खत्म कर दिया
शूटिंग में भारत को बड़ी उपलब्धि
साधारण पृष्ठभूमि से आने वाली नीरू ने अपने करियर में आर्थिक चुनौतियों का सामना किया। उनका सफर हिम्मत और दृढ़ संकल्प की प्रेरणादायक मिसाल है। लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक की तैयारी शुरू होने के साथ अब उन्हें शॉटगन शूटिंग में भारत की मजबूत मेडल उम्मीदों में गिना जा रहा है। यह जीत भारतीय शूटिंग के लिए बड़ी उपलब्धि है और देशभर में जश्न का माहौल है
कौन है नीरू ढांडा
नीरू हरियाणा के जींद जि ले की रहने वाली हैं और भारतीय सेना की कोर ऑफ मिलिट्री पुलिस में नायब सूबेदार के पद पर तैनात हैं। मध्य प्रदेश के महू में आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट में वो शूटिंग की ट्रेनिंग लेती है





टिप्पणियाँ 0