Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 में इंडियन क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल मैच किस टीम से होगा ये अब तय हो चुका है. भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइ…
Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 में इंडियन क्रिकेट टीम का सेमीफाइनल मैच किस टीम से होगा ये अब तय हो चुका है. भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला श्रीलंका क्रिकेट टीम के साथ खेलने वाली है. आज यानी 29 सितंबर (मंगलवार) को श्रीलंका और नेपाल के बीच खेला जाने वाला क्वार्टर फाइनल मैच बारिश के चलते रद्द हो गया और उसके चलते श्रीलंका ने आईसीसी टी20 रैंकिंग में नेपाल से ऊपर होने की वजह से सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया
इससे पहले कल यानी 28 सितंबर (सोमवार) को भारत और अफगानिस्तान का क्वार्टर फाइनल मैच भी बारिश के चलते रद्द हो गया था. इसके बाद आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर होने के चलते भारत को सेमीफाइनल में प्रवेश मिल गया था.अब श्रीलंका मेंस क्रिकेट टीम की टक्कर एशियन गेम्स के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के साथ होने वाली है. इन दोनों के बीच ये मुकाबला कब और कहां होगा. आइए जानते हैं
Rain, smiles, and mutual respect 🌧️🤝🎥 Special moments of friendship from Nagoya 💙#TeamIndia | #AsianGames pic.twitter.com/80rHcSNSYD
एशियन गेम्स 2026 में का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर (गुरुवार) को भारत और श्रीलंका के बीच होगा. आज से सिर्फ 2 दिन छोड़कर तीसरे दिन श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इंडियन क्रिकेट टीम श्रीलंका के साथ दो-दो हाथ करेगी और गोल्ड मेडल मैच में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी
एशियन गेम्स 2026 में भारत और श्रीलंका का सेमीफाइनल मैच लोकल समय के अनुसार दोपहर 1:30 बजे खेला जाएगा. वहीं भारतीय समय के मुताबकि ये मुकाबला सुबह 10 बजे से खेला जाएगा. वहीं इस मुकाबले का टॉस 9:30 बजे होगा. ऐसे में इंडियन क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का एक्शन सुबह-सुबह देख पाएंगे
एशियन गेम्स 2026 जापान में खेल जा रहे हैं. इंडियन क्रिकेट टीम इस समय जापान में मौजूद है. भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला मुकाबला जापान के निशिन में खेला जाएगा. इंडियन क्रिकेट टीम इस सेमीफाइनल मैच में कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में श्रीलंका मेंस क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना जलवा बिखेरती हुई नजर आएगी
The quest for 𝙜𝙤𝙡𝙙𝙚𝙣 𝙜𝙡𝙤𝙧𝙮 begins here 🙌🎥 #TeamIndia all in readiness for the #AsianGames Quarter-finals 🇮🇳 pic.twitter.com/VC03cYCGA6
भारत : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, विपराज निगम, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर
Heartbreak for Nepal as relentless rain brings their promising campaign to an unfortunate end. Sri Lanka advance to the semi-finals on higher seeding.#AsianGames2026 #SLvNEP #ACC pic.twitter.com/jk3jUyMGAT
श्रीलंका : साहन अराचिगे (कप्तान), अशेन बंडारा, लसिथ क्रूसपुल्ले, सोहन डी लिवेरा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), बिनुरा फर्नांडो, नुवानिडु फर्नांडो, थारिंदु रत्नायके, दुशन हेमंथा, सिनेत जयवर्धने, चमिका करुणारत्ने, गरुका संकेत, वानुजा साहन, नुवान तुषारा और विजयकांत वियासकांत






टिप्पणियाँ 0