Mangal Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगल का गोचर बहुत खास और महत्वपूर्ण माना जाता है. मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है. जब भी इस ग्रह को किसी नक्…
Mangal Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगल का गोचर बहुत खास और महत्वपूर्ण माना जाता है. मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है. जब भी इस ग्रह को किसी नक्षत्र में प्रवेश होता है, वह बहुत ही खास माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, मंगल देव का पुनर्वसु नक्षत्र से निकलकर पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने का समय आ गया है. 24 सितंबर को मंगल इस नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. इस नक्षत्र में मंगल 17 अक्टूबर तक रहने वाले हैं. ज्योतिष शास्त्र में पुष्य नक्षत्र सभी नक्षत्रों का राजा कहलाता है. इसलिए, यह अत्यंत शुभ और कल्याणकारी नक्षत्र कहलाता है. इस नक्षत्र के स्वामी शनि देव कहलाते हैं और इसके देवता बृहस्पति देव होते हैं. ऐसे में मंगल का पुष्य नक्षत्र में आना कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है. आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेगा मंगल के गोचर से लाभ
मेष राशि के लोगों को पुष्य नक्षत्र में मंगल के प्रवेश सुख-समृद्धि और संपत्ति में लाभ देखने को मिलेगा. मंगल इस राशि के स्वामी माने जाते हैं. इनका पराक्रम भी बढ़ने वाला है. इन्हें प्रॉपर्टी से लाभ होगा. कुछ लोगों को जमीन-जायदाद या नय वाहन भी खरीदने का अवसर मिलने वाला है. आप लोगों की सभी योजनाएं सफल होंगी. कार्यस्थल पर आपका साहस बढ़ेगा और तुरंत निर्णय लेने से आपको तारीफे मिलेंगी. पुराने विवाद भी खत्म होने वाले हैं
कर्क राशि के लोगों को भी मंगल के पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने से मानसिक और व्यावहारिक क्षमता मजबूत होती दिखेगी. इन्हें करियर में लाभ होगा और व्यवसायिक कार्यों में तेजी देखने को मिलेगी. आप लोगों की नेतृत्व क्षमता बढ़ने वाली है. पार्टनरशिप में कार्य कर रहे हैं या नया व्यापार करने की सोच रहे हैं तो आप आगे बढ़ सकते हैं. आपको लाभ कमाने के मौके मिलने वाले हैं. निवेश से भी आप लोगों को लाभ होने वाला है
वृश्चिक राशि के लिए मंगल का गोचर भाग्य को चमकाने वाला होगा. आप लोगों को धर्म के भाव को प्रभावित करने का अवसर मिलने वाला है. इन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है. लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे. आपकी बनाई गई योजनाएं सफल होंगी और सरकारी काम भी आसानी से पूरे होने वाले हैं. आप लोगों का प्रमोशन भी हो सकता है. कुछ जातकों को पसंद का ट्रांसफर मिलेगा. धार्मिक और व्यापारिक यात्राएं सफल होंगी और अचानक आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती दिखेगी
पुष्य नक्षत्र के देवता गुरु मीन राशि के भी स्वामी माने जाते हैं. इसलिए, मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन आपकी आय और बुद्धि के भाव में लाभ देने वाला होगा. इन लोगों को इनकम सोर्स बढ़ाने के अवसर प्राप्त होने वाले हैं. शेयर बाजार और ट्रेडिंग में लाभ होगा. किसी पुराने निवेश से भी लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है. प्रतियोगी परिक्षा में भी लाभ मिल सकता है. छात्रों तथा युवाओं को बड़ी सफलता करियर में मिल सकती है. समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ने वाला है
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)


टिप्पणियाँ 0