सीएम योगी ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कहा कि 'कोई 'सैफई सिंडिकेट' दोबारा होनहा…

Hindi News /

भारत /

उत्तर प्रदेश न्यूज /

'कोई सैफई सिंडिकेट दोबारा होनहार छात्रों का हक न छीने इसलिए...', CM योगी का सपा पर हमला

सीएम योगी ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कहा कि 'कोई 'सैफई सिंडिकेट' दोबारा होनहार छात्रों का हक छीनने की हिम्मत न करे, इसलिए प्रशांत कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई

2 min read

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज, 22 सितंबर को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 3,567 चयनित शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों, प्रवक्ताओं और सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान उन्होंने सपा पर भी जमकर निशाना साधा

सीएम योगी ने नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'ये कार्यक्रम हमारे लिए विशेष है। यह विशेष इसलिए भी है क्योंकि आज केवल नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम नहीं है, बल्कि 3567 लोगों के हाथों में पीएम मोदी आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के संकल्पों को पूरा करने का एक उत्तरदायित्व भी है। उसी उत्तरदायित्व का निर्वहन करने के लिए आज आप सभी को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा हैं।'

‘नकल माफिया की कमर तोड़ने के लिए…'

उन्होंने कहा, 'एक प्रशासनिक अधिकारी प्रशासनिक जिम्मेदारियां तो अच्छे से निभा सकता है, लेकिन जरूरी नहीं कि वह एक अच्छा शिक्षक भी बन पाए। इसी तरह, एक पुलिस अधिकारी अपने काम से लोगों में सुरक्षा की मजबूत भावना पैदा कर सकता है, लेकिन शिक्षक बनने के लिए उन्हें भी ट्रेनिंग लेनी पड़ती है। प्रशांत कुमार को खास तौर पर 'नकल माफिया' की कमर तोड़ने के लिए चेयरमैन नियुक्त किया गया।'

सीएम योगी का सपा पर वार

CM ने आगे कहा, 'कोई 'सैफई सिंडिकेट' दोबारा आप जैसे होनहार छात्रों का हक छीनने की हिम्मत न करे। इसलिए उन्हें यह जिम्मेदारी इसलिए सौंपी गई। उनका यूपी पुलिस में ट्रैक रिकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है। मकसद इन आयोगों और बोर्ड की दिशा में सुधार करना है और यह अभियान उसी सुधार प्रक्रिया का हिस्सा है।'

वे नहीं चाहते कि हालात बेहतर हों- सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग लगातार युवाओं की उम्मीदों को दबाते हैं, वे कभी नहीं चाहते कि हालात बेहतर हों। उन्होंने कभी ऐसा किया ही नहीं है। मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज हम 3,567 लोगों को नियुक्ति पत्र सौंप रहे हैं। लेकिन सिर्फ पिछले हफ्ते ही मैंने 5,297 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे हैं