देश की राजधानी दिल्ली में दो छात्राओं के साथ छेड़छाड़, अभद्रता और एक छात्रा को कार के खींचने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने एक्शन ले लिया है. दिल्ली पुलिस…

देश की राजधानी दिल्ली में दो छात्राओं के साथ छेड़छाड़, अभद्रता और एक छात्रा को कार के खींचने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने एक्शन ले लिया है. दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार देर शाम दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उनकी पहचान अभिमन्यू और अभिनव के रूप में हुई है. दोनों छात्राएं दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक कॉलेज की हैं. पुलिस ने अभिमन्यू को गुरुग्राम और अभिनव को लक्ष्मी नगर से गिरफ्तार किया है. वहीं, पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर मुख्य आरोपी नमन चौधरी और अन्य आरोपियों के ठिकाने के बारे में पूछताछ कर रही है

युवती के अनुसार, एसयूवी कार में सवार एक आरोपी ने सबसे पहले उसकी टीशर्ट को लेकर टिप्पणी की. युवती के अनुसार, आरोपी ने कहा कि टी-शर्ट बहुत अच्छी लग रही है. पीड़िता ने लाल रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी, जिस पर लिखा हुआ था अर्बन माइंडसेट. बता दें, शुक्रवार शाम को हुई गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने आरोपियों की सफारी कार भलस्वा डेरी स्थित एक पार्किंग से बरामद की थी, जहां वह कार खड़ी करके भाग गए थे

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव के अनुसार, छात्राओं ने आरोप लगाया था कि आरोपी नमन चौधरी करावल नगर में रहता है और वह लॉ का छात्र है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना के बाद से ही पुलिस इस घटना में शामिल आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी

#WATCH | Delhi: On Mukherjee Nagar eve-teasing incident, DCP North West Akanksha Yadav says, "This incident occurred last night around 9:30 PM; two female students from Hindu College were on their way somewhere when four young men arrived in a white car. One of the identified… pic.twitter.com/jYuHgG7joF

डीसीपी यादव ने आगे बताया कि हमारी टीम ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे और स्थानीय स्तर पर जांच करने के बाद कार में सवार आरोपियों की पहचान करके उनकी तलाश कर रही थी. तलाश के लिए दिल्ली पुलिस की टीम गुरुग्राम, गाजियाबाद और नोएडा में छापेमारी कर रही थी. इस बीच पुलिस को शुक्रवार देर रात अभिमन्यू के गुरुग्राम में मौजूद होने की जानकारी मिली. पुलिस ने वहां छापेमारी करके आरोपी को पकड़ लिया. वहीं, पुलिस ने अभिनव को लक्ष्मी नगर इलाके से पकड़ लिया. यादव ने बताया कि आरोपियों से पूूछताछ की जा रही है