Asian Games 2026: भारतीय कबड्डी ने जापान में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया है. शनिवार 26 सितंबर का दिन भारतीय खेल इतिहास के पन्नों में स्वर…
Asian Games 2026: भारतीय कबड्डी ने जापान में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया है. शनिवार 26 सितंबर का दिन भारतीय खेल इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया, जब भारत की पुरुष और महिला दोनों कबड्डी टीमों ने एक ही दिन में अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी ईरान को हराकर 2 गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिए. इस शानदार प्रदर्शन के साथ भारत ने कबड्डी की दुनिया में अपनी बादशाहत को एक बार फिर साबित कर दिया है. भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने फाइनल में चिर-प्रतिद्वंदी ईरान को 40-34 से हराकर इस मेडल पर कब्जा जमाया. जबकि भारतीय महिला कबड्डी टीम ने भी फाइनल में ईरान को 37-34 से मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. इन दोनों ऐतिहासिक जीतों के बाद अब इस एशियन गेम्स में भारत के कुल 4 गोल्ड मेडल हो गए हैं
भारतीय महिला कबड्डी टीम की गोल्ड मेडल जीत के कुछ ही घंटों बाद, पवन सहरावत की कप्तानी वाली भारतीय पुरुष कबड्डी टीम कोर्ट पर उतरी. 2018 के चैंपियन ईरान के खिलाफ यह मुकाबला बेहद रोमांचक और सांसें रोक देने वाला रहा. पहले हाफ से ही दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली
#BREAKING | #AsianGames2026 | India’s men’s #kabaddi team wins gold! 🥇🇮🇳The team defeated Iran 40-34 in a thrilling final to secure the gold medal and bring another top finish for India.#Cheer4Bharat #AichiNagoya2026 #AsianGames pic.twitter.com/qilMDY5nx9
मैच के आखिरी मिनटों तक मुकाबला बराबरी का लग रहा था, लेकिन मैच के आखिरी पलों में भारतीय डिफेंस और रेडर्स ने संयम बनाए रखा. भारत ने सूझबूझ से खेलते हुए ईरान को 40-35 से हराकर न सिर्फ गोल्ड मेडल जीता, बल्कि एशियन गेम्स के इतिहास में रिकॉर्ड 9वीं बार पुरुष कबड्डी का गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इसके साथ ही पुरुष टीम ने होंगझोऊ में जीते अपने पिछले खिताब का भी सफलतापूर्वक बचाव किया
And both Indian Men & Women have now won a Gold Medal in Kabbadi in Asian Games 2026 !!India now has 4 Golds (just) - 2 in Kabaddi, 1 in Shooting & 1 in Women Cricket




टिप्पणियाँ 0