कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर में हुए कार्यक्रम छात्रों की गूंज पर विवाद हो गया है. भाजपा ने आरोप लगाए हैं कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की मां का अप…
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर में हुए कार्यक्रम छात्रों की गूंज पर विवाद हो गया है. भाजपा ने आरोप लगाए हैं कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की मां का अपमान किया गया है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी कॉमेंडियंस और जोकरों की पार्टी बनकर रह गई है. वे हमेशा के लिए बाहर हो चुके हैं. रेस्ट इन पीस
Congress Party has become a Party of Comedians & Jokers!They are out forever.... RIP 🙏 pic.twitter.com/80YaZfqEal
वहीं, देश के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राहुल और कांग्रेस पार्टी नैतिक दिवालियापन के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए. छात्र संवाद का इस्तेमाल पीएम मोदी की दिवंगत मां का मजाक उड़ाने और उनका अपमान करने के लिए करना बुनियादी मानवीय संवेदना और राजनीतिक संस्कृति की चौंकाने वाली कमी को दिखाता है
Shameful and disgusting! Rahul Gandhi and the Congress party have stooped to an absolute nadir of moral bankruptcy. Weaponising a student interaction to mock and insult the late mother of PM Shri @narendramodi ji reveals a shocking lack of basic human empathy and political…
दरअसल, एक दिन पहले राहुल गांधी इंदौर में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल हुए थे. कार्यक्रम के पांचवे आयोजन का विषय- सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स था. राहुल गांधी ने कार्यक्रम में शिक्षा, परीक्षा, भर्ती, हॉस्टल, रोजगार और रिजर्वेशन से जुड़े मुद्दों पर बात की थी
कार्यक्रम के दौरान, राहुल ने मंच पर स्टैंडअप कॉमेडियन पुलकित मणि को बुलाया, जिन्होंने कथित तौर पर पीएम मोदी के अंदाज पर कटाक्ष किया. इस दौरान, राहुल गांधी भी स्टेज पर हंसते दिखे. इसी दौरान, पुलकित ने राहुल गांधी के साथ मिलकर बुजुर्ग को कुर्सी देने पर मजाक किया, जिसका सोशल मीडिया पर भरपूर विरोध हो रहा है
This is what the cheap and vulgar Rahul Gandhi and his paid minion were mocking on stage.Rahul mocked PM Modi for this because he knows he will never receive such affection from Indians.. pic.twitter.com/7D5bgIsNrQ



टिप्पणियाँ 0