Virat Kohli and Rohit Sharma : भारत के स्टार और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर लगातार बातें हो रही हैं. इन दोनों क्रिकेटर की बढ़ती उम्र और…
Virat Kohli and Rohit Sharma : भारत के स्टार और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर लगातार बातें हो रही हैं. इन दोनों क्रिकेटर की बढ़ती उम्र और इनका वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलना चर्चाओं का विषय बना हुआ है. लेकिन अब इसी कड़ी में विराट कोहली और रोहित शर्मा पर भारत के पूर्व क्रिकेटर और पूर्व चयनकर्ता चेतन शर्मा ने बड़ा बयान दिया है. उनका ये बयान इन दोनों खिलाड़ियों के 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने से जुड़ा हुआ है. उन्होंने क्या कहा है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं
विराट कोहली और रोहित शर्मा इन दिनों क्रिकेट के मैदान से दूर हैं. ये दोनों खिलाड़ी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. अब ये सिर्फ भारत के 50-50 ओवर के फॉर्मेट में खेलते हैं. इस दिनों वनडे क्रिकेट नहीं हो रहा है तो ये दोनों एक्शन में नहीं हैं लेकिन जल्द ही यानी 27 सितंबर से इन दोनों की मैदान पर वापसी होने वाली है, जहां वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे टीम में इन दोनों को चुना गया है
- 38 Year Old Rohit Sharma is No.1 Ranked. - 37 Year Old Virat Kohli is No.2 Ranked. THE GREATEST DUO OF ODI CRICKET..!!! 🫡🇮🇳 pic.twitter.com/5jfEiXUZLH
चेतन शर्मा ने कहा कि, 'विराट कोहली और रोहित शर्मा बहुत बड़े खिलाड़ी हैं. उन्होंने देश के लिए बहुत सारी ट्रॉफियां जीती हैं. उन्होंने देश को बहुत सारी खुशियां दी हैं और वो जहां भी खेलते हैं, हमें उम्मीद है कि वो देश के लिए ट्रॉफियां जीतेंगे और वो उन्हें हासिल भी करते हैं. मैं इन दोनों खिलाड़ियों का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं'
चेतन शर्मा ने आगे कहा कि, 'उम्र सिर्फ एक संख्या है. वो बहुत बड़े खिलाड़ी हैं. अगर वो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, तो उन्हें देश के लिए क्यों नहीं खेलना चाहिए? मैं उन्हें खेलते हुए देखकर बहुत खुश हूं. जब वो खेलते हैं, तो मैं रुक जाता हूं. उन्हें खेलते हुए देखें. वो बहुत बड़े खिलाड़ी हैं और मैं प्रार्थना करूंगा कि वो अच्छा प्रदर्शन करें और देश के लिए ट्रॉफी जीतें'
CHETAN SHARMA ON VIRAT KOHLI & ROHIT SHARMA:- "Virat Kohli & Rohit Sharma are very big players. They have won a lot of trophies for the country. They have given a lot of happiness to the country. And wherever they play, we hope that they will win trophies for the country. And… pic.twitter.com/K97k9W77pJ
आपको बता दें कि, भारत के मुख्य चयनकर्तार अजीत अगरकर की अगुवाई में और हेड कोच गौतम गंभीर की लीडरशिप में इन दोनों खिलाड़ियों के संन्यास और टीम से बाहर होने की खबरें अक्सर आती रहती हैं. रोहित के तो इंग्लैंड दौरे पर लॉर्ड्स से संन्यास लेने की खबरें भी सामने आ गई थी लेकिन उसके बाद सब कुछ ठीक हो गया. अब ये दोनों खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलने का अपना लक्ष्य बना चुके हैं, जिसमें सबसे अहम वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीह होगी
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर





टिप्पणियाँ 0