Pakistan women cricket team : पाकिस्तान क्रिकेट काफी पीछे चला गया है. अब उसे फिसड्डी बोला जाए तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा. पाकिस्तान मेंस और विमेंस दोनों टीमों…

Pakistan women cricket team : पाकिस्तान क्रिकेट काफी पीछे चला गया है. अब उसे फिसड्डी बोला जाए तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा. पाकिस्तान मेंस और विमेंस दोनों टीमों आज के समय में जिस तरह का क्रिकेट खेल रही हैं, उन्हें कोई भी टीम हरा सकती है. लेकिन इस बुरे दौर में भी पाकिस्तान क्रिकेट फैंस को आखिरकार खुश होने का एक मौका मिला है. दरअसल, पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने सना फातिमा की कप्तानी में एशियन गेम्स 2026 में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरे स्थान पर अपना अभियान खत्म किया है, जिसके चलते उसे ब्रॉन्ज मेडल मिला है. पाकिस्तान ने आज यानी 22 सितंबर मंगलवार को खेले गए कांस्य पदक मैच में बांग्लादेश की टीम को 31 रनों से हराकर ये उपलब्धि अपने नाम की है

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के बीच कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 145 रन बनाए थे. बांग्लादेश की टीम 146 रनों के लक्ष्य का पीछा खरते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 114 रन बना सकी और 31 रन से मैच हार गई

Pakistan win the Bronze medal in the women's competition of the Asian Games after defeating Bangladesh by 31 runs 🥇📝: pic.twitter.com/7kCRIz7j4s

पाकिस्तान के लिए इस मुकाबले में कप्तान फातिमा सना ने सर्वाधिक 45 रन की पारी खेली. उन्होंने 30 गेंदों की अपनी पारी में 3 छक्के और 3 चौके लगाए. उनके अलावा पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के लिए गुल फिरोजा ने 23 गेंदों पर 31 रन बनाए. वहीं आलिया रियाज के बल्ले से 22 गेंदों पर 25 रन निकेल. शावाल जुल्फिकार ने भी 17 रनों का योगदान दिया. बांग्लादेश की ओर से नाहिदा अख्तर, शोरना अख्तर और औप रितू मोनी ने 2-2 विकेट हासिल किए. वहीं संजीदा को 1 विकेट मिला

Pakistan Women beat Bangladesh Women by 31 runs at the Asian Games to win the bronze medal! Standout performances:Captain Fatima Sana - 45 off 30 balls & 1 wicketUmm-e-Hani - 3 wickets for just 10 runs in 4 overs. pic.twitter.com/JqmwznZgyv

जब बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम बल्लेबाजी करने आए तो उनके ज्यादातर बल्लेबाज रन बनाने में विफल रहे. टीम के लिए शरमीन अख्तर सबसे सफल बल्लेबाज रहीं. उन्होंने 45 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 46 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन उनकी पारी टीम के काम नहीं आई और आखिर में बांग्लादेश ब्रॉन्ज मेडल जीतने से चूक गई और उनसे चौथे स्थान पर अपना अभियान समाप्ति किया

Result | Pakistan Women won by 31 runsBangladesh Women 🆚 Pakistan Women3rd Place Play-off | Asian Games 2026#Bangladesh #Tigresses #AsianGames2026 #Cricket pic.twitter.com/cQNftuNEna

उके अलावा कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज निगार सुल्ताना ने 25 रन बनाए. दिलारा अख्तर ने 12 और नाहिदा अख्तर ने 10 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 2 अंकों में नहीं पहुंच सकीं. पाकिस्तान के लिए उम्मे-हनी ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 10 रन देकर 3 विकेट लिए. वहीं तस्मीना रुआब, कप्तान फातिमा सना, नशरा संधू और आयशा जफर को 1-1 विकेट मिला. अब पाकिस्तान घर खाली हाथ नहीं लौटेगा