Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के अभियान की शुरुआत अब अफगानिस्तान के खिलाफ होगी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया 28 सित…

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के अभियान की शुरुआत अब अफगानिस्तान के खिलाफ होगी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया 28 सितंबर को क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेगी. भारत को रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है. अब टीम की नजरें सेमीफाइनल में पहुंचने और 2023 के प्रदर्शन को दोहराते हुए गोल्ड मेडल जीतने पर हैं

एशियन गेम्स के पुरुष टी20 क्रिकेट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश मिला है. वहीं बाकी छह टीमों को ग्रुप स्टेज में खेलना पड़ा. इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया था. ग्रुप-ए में अफगानिस्तान, नेपाल और जापान शामिल थे. ग्रुप-ए का आखिरी मुकाबला नेपाल और जापान के बीच होना था, लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द हो गया. दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला. इससे नेपाल के कुल तीन अंक हो गए. नेपाल ने इससे पहले अफगानिस्तान को हराया था. तीन अंकों के साथ नेपाल ग्रुप में पहले स्थान पर रहा, जबकि अफगानिस्तान दो अंकों के साथ दूसरे नंबर पर रहा. ग्रुप से दो टीमों को क्वार्टर फाइनल में जगह मिलनी थी. इस तरह नेपाल और अफगानिस्तान ने अगले दौर में प्रवेश किया. अब भारत का सामना अफगानिस्तान से और श्रीलंका का मुकाबला नेपाल से होगा

Nepal and Afghanistan advance as the men's quarter-final bracket at Asian Games is locked 🔓Read more 🔽

भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को जापान के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा. टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी. भारत और अफगानिस्तान के बीच इसी महीने तीन मैचों की टी20 सीरीज भी हुई थी. दिल्ली में खेली गई इस सीरीज में भारत ने अफगानिस्तान को 3-0 से हराया था. इसके अलावा भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में जापान के खिलाफ भी जीत दर्ज की है

𝐐𝐔𝐀𝐑𝐓𝐄𝐑-𝐅𝐈𝐍𝐀𝐋 𝐎𝐏𝐏𝐎𝐍𝐄𝐍𝐓𝐒 𝐋𝐎𝐂𝐊𝐄𝐃 𝐈𝐍🇮🇳India face Afghanistan in the 2nd Quarter-Final of the Men’s Cricket event at the Aichi-Nagoya Asian Games 2026 on September 28. 🏏#INDvsAFG #AsianGames2026 pic.twitter.com/M1BCkT6KKe

एशियन गेम्स 2026 के सभी इवेंट्स का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है. भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा क्वार्टरफाइनल मैच भी सोनी स्पोर्ट्स के टीवी चैनलों पर देखा जा सकता है. इसे सोनी लिव की वेबसाइट और ऐप पर भी देख सकते हैं

भारत और अफगानिस्तान का मुकाबला फ्री में भी देखा जा सकता है. अगर आपके पास सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क का सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो आप डीडी फ्री डिश पर इस मुकाबले को लाइव देख सकते हैं. डीडी फ्री डिश पर डीडी स्पोर्ट्स चैनल उपलब्ध है, जहां इस मुकाबले का प्रसारण किया जाएगा. बता दें कि डीडी फ्री डिश के लिए कोई मासिक शुल्क नहीं देना होता है

आपको बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 में अपना गोल्ड मेडल डिफेंड कर चुकी है. अब पुरुष टीम से भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है. भारत ने 2022 एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीता था. इस बार भी टीम की कोशिश खिताब बरकरार रखने की होगी

Quarter Finals fixtures in Men's Cricket at Asian Games. 🏏India Vs Afghanistan. Pakistan Vs Hong Kong. Sri Lanka Vs Nepal. Bangladesh Vs Malaysia. pic.twitter.com/x8aacOLFc7

टीम इंडिया के स्क्वॉड में श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, विपराज निगम, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, यश ठाकुर और अर्शदीप सिंह शामिल हैं