Anupriya Nagar Make Film on Bageshwar Dham:इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों का बोल बाला है. पहली फिल्म है हनुमान अंश और दूसरी है मिर्जापुर द मूवी. ये दोनों ही…

Anupriya Nagar Make Film on Bageshwar Dham:इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों का बोल बाला है. पहली फिल्म है हनुमान अंश और दूसरी है मिर्जापुर द मूवी. ये दोनों ही फिल्में हर दिन शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी हनुमान अंश का बजट सिर्फ 2 करोड़ रुपये था. लेकिन इसने अब तक दुनियाभार से करीब 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. इसके साथ ही इसने कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. हनुमान अंश के मेकर्स पर इन दिनों बारिश की तरह पैसा बरस रहा है और वह इस सक्सेस को खुलकर इंजॉय कर रहे हैं. बीते दिनों हनुमान अंश की टीम ने अनाउंस किया था कि वे राम बोला नाम की फिल्म बनाएंगे और इससे होने वाली सारी कमाई दान करेंगे. इस बीच एक और फिल्म को लेकर चर्चा चल रही है. कहा जा रहा है कि फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर बागेश्वर धाम पर भी फिल्म बनाने की सोच रही हैं, हालांकि, उन्होंने इसके लिए एक शर्त रखी है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं

प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर हाल ही में बागेश्वर धाम पहुंची थीं. ऐसा दूसरी बार है जब वह बागेश्वर धाम के दर्शन करने पहुची थीं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर बागेश्वर धाम पर फिल्म बनाए जाने को लेकर चर्चा तेज हो गई है. अनुप्रिया ने यहां आकर सबसे पहले बागेश्वर धाम के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद लिया. मात्र 21 की साल की अनुप्रिया की खूब तारीफ हो रही है कि उन्होंने इतनी सी उम्र में इस तरह की फिल्म बनाई है. जब वह मध्य प्रदेश के छतरपुर में विश्वव प्रसिद्ध बागेश्वर धाम पहुंची तो यहां पर मीडिया ने उनसे बागेश्वर धाम पर फिल्म बनाने को लेकर सवाल किया गया. जिसका उन्होंने खुलकर जवाब दिया

बागेश्वर धाम परिसर में मीडिया से बात करते हुए अनुप्रिया नागर ने साफ कहा कि वह बागेश्वर धाम पर फिल्म बनाने के बारे में तब ही फैसला करेंगी. जब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और सन्यांसी बाबा उन्हें इसके लिए गाइड करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने हनुमान अंश को लेकर कहा कि वह इस फिल्म को नहीं बनाती अगर नीम करोली बाना ने उन्हें इसके लिए नहीं चुना होता. उन्होंने कहा, 'मैं ये कही कहती आई हूं कि मैं फिल्म नहीं बनाती. नीम करौली बाबा ने ही मुझे फिल्म की तरफ भेजा था, मुझे इस फिल्म के लिए चुना गया, तभी मैं इसमें शामिल हुई. मुझे लगता है कि गुरु जी मेरा मार्गदर्शन करेंगे, तभी मैं अगली फिल्म बनाऊंगी. ये मेरा सौभाग्य होगा कि मैं ऐसी कहानियां दुनिया तक पहुंचाऊं.'

वहीं हाल ही में फिल्म की दूसरी प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने बताया कि कैसे उनकी फिल्म शुरुआत में थिएटर से हटने की कगार पर थी. उन्होंने बताया कि रिलीज के तीसरे हफ्ते में जब सिनेमाघरों में 'टॉक्सिक' रिलीज हुई तो 'हनुमान अंश' लगभग सिनेमाघरों से हटने वाली थी.फिल्म के पास कुछ 25-30 थिएटर ही बचे थे, जिसके बाद फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी और रागिनी सोना ने खुद डिस्ट्रीब्यूटर्स से बात की कि उनकी फिल्म को कैसे भी तीसरे हफ्ते तक चलाएं. रागिनी सोना का कहना है कि उन्हें शुरुआत में लोगों को समझाने में समय लगा, लेकिन आखिरकार बात बन गई

View this post on Instagram

वहीं, हाल ही में हनुमान अंश की सक्सेस के बाद मेकर्स ने राम बोला नाम की फिल्म बनाने का भी ऐलान किया था. इसके साथ ही प्रोड्यूसर महावीर जैन और अमित उपाध्याय ने एक खास संकल्प लिया है. दोनों निर्माताओं ने फैसला किया है कि रामबोला से होने वाली अपनी सारी कमाई और बचत को जरूरतमंद लोगों के कल्याण से जुड़े सेवा कार्यों के लिए दान किया जाएगा. ऐसे में हनुमान अंश फिल्म को पसंद करने वाले फैंस अब राम बोला फिल्म को देखने के लिए एक्साइटेड हो गए हैं. हालांकि, मेकर्स ने इसको लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है कि इसकी शूटिंग कब शुरू होगी और इसमें कौन-कौन से कलाकार नजर आएंगे