INDW VS BANW: एशियन गेम्स 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया. कोरोगी स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए उस मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार…

INDW VS BANW: एशियन गेम्स 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया. कोरोगी स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए उस मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया और 114 रन से मैच को जीत लिया. सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश को 114 रन से हराकर भारतीय टीम ने फाइनल का टिकट कटा लिया है. इस मुकाबले में भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने शतक लगाया और फिर गेंदबाजों ने विकेटचटकाऊ गेंदबाजी के साथ बांग्लादेश की पूरी टीम को 81 के स्कोर पर ही समेट दिया. नतीजन, अब भारतीय टीम एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पहुंच गई है

#TeamIndia continue the good work 🥳Deepti Sharma opens her wicket-taking account as well 🔥Updates ▶️ pic.twitter.com/JLwYKKolqy

196 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और 81 रन पर ही पूरी टीम ऑलआउट हो गई. बांग्लादेश की ओर से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तो छोड़िए 30 के स्कोर तक नहीं पहुंच सकी. दिलारा अख्तर 27(23) रनों की सबसे बड़ी पारी खेली

शर्मिन अख्तर 10, सुल्ताना खातून 12 रन बनाकर आउट हुईं. इसके अलावा टीम की बाकी की बल्लेबाज तो सिंगल डिजिट स्कोर पर ही ऑलआउट हो गईं. इस तरह पूरी टीम 81 रन पर ऑलआउट हुई और भारत ने 114 रनों से जीत दर्ज कर ली

𝙄𝙉𝙏𝙊 𝙏𝙃𝙀 𝙁𝙄𝙉𝘼𝙇 ✌️A dominant 1⃣1⃣4⃣-run victory for #TeamIndia 💥They are all set to face Sri Lanka next in the Gold Medal match 🏅⏳Scorecard ▶️ pic.twitter.com/ZIi2hTFv3A

बांग्लादेश के साथ खेले गए सेमीफाइनल मैच में पहले तो भारतीय बल्लेबाजों ने 196 रनों का बड़ा लक्ष्य तय किया. फिर, रही सही कसर गेंदबाजों ने पूरी कर दी. भारत की ओर से दीप्ति शर्मा और नंदिनी शर्मा ने 3-3 विकेट चटकाए. श्री चरणी ने 2 विकेट लिए. तो वहीं, क्रांति गौड़ और श्रेयांका पाटिल ने 1-1 विकेट अपने खाते में दर्ज किए

𝐅𝐈𝐑𝐒𝐓 1️⃣0️⃣0️⃣ 𝐈𝐍 𝐖𝐇𝐈𝐓𝐄-𝐁𝐀𝐋𝐋 𝐈𝐍𝐓𝐄𝐑𝐍𝐀𝐓𝐈𝐎𝐍𝐀𝐋 𝐂𝐑𝐈𝐂𝐊𝐄𝐓 𝐅𝐎𝐑 𝐒𝐇𝐀𝐅𝐀𝐋𝐈 𝐕𝐄𝐑𝐌𝐀 💯She reaches the milestone in just 4️⃣9️⃣ balls 👏🫡Updates ▶️ | #AsianGames pic.twitter.com/nEBfaU72JW

सेमीफाइनल मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. भारत की ओर से स्टार ओपनर शेफाली वर्मा ने 49 गेंदों पर 100 रनों की शतकीय पारी खेली. अपनी पारी में 9 छक्के और 3 चौके लगाए. इसके अलावा स्मृति मंधाना ने 19 गेंद पर 37 रन की धाकड़ पारी खेली. वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 गेंद पर 40 रन की पारी खेली. गुनालन कामिलिनी 3 और रिचा घोष 2 रन बनाकर आउट हुईं. आखिर में शेफाली वर्मा 100 और भारती फूलमाली 9 रन बनाकर नाबाद लौटीं. इस तरह भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बोर्ड पर लगाए थे

India secure their spot in the Women's Asian Games Finals with a comprehensive win over Bangladesh 💪📝: pic.twitter.com/F90VX9T9e6

बांग्लादेश के साथ खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने जीत दर्ज की और इसी के साथ फाइनल का टिकट कटा लिया है. अब फाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका क्रिकेट से होगा, जो पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंची है. इतना ही नहीं, अब ब्रॉन्ज मेडल का मुकाबला बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच होगा