Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान 23 हजार 286 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिल दी जा रही है. साइकिल वितरण के लिए जिले के…

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिले में वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान 23 हजार 286 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिल दी जा रही है. साइकिल वितरण के लिए जिले के अलग-अलग प्रखंडों में क्लस्टर बनाए गए हैं. इन क्लस्टरों में साइकिल पहुंचने के बाद विद्यार्थियों के अनुसार उनकी फिटिंग की जा रही है. फिटिंग का काम पूरा होने के बाद पात्र विद्यार्थियों को साइकिल उपलब्ध कराई जा रही है

इस योजना का लाभ आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले पात्र छात्र-छात्राओं को दिया जा रहा है. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को घर से स्कूल आने-जाने में सुविधा देना है. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए साइकिल मिलने से विद्यालय तक पहुंचना आसान होगा. योजना के जरिए विद्यार्थियों को नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित करने का भी प्रयास किया जा रहा है. इससे उनकी पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है

विभागीय आंकड़ों के अनुसार अनुसूचित जाति यानी एससी वर्ग के कुल 6,045 छात्र-छात्राओं को साइकिल दी जानी है. इनमें 3,088 छात्र और 2,957 छात्राएं शामिल हैं. वहीं अनुसूचित जनजाति यानी एसटी वर्ग के 3,636 विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा. इनमें 1,869 छात्र और 1,767 छात्राएं शामिल हैं

साइकिल पाने वाले विद्यार्थियों में पिछड़ा वर्ग के छात्रों की संख्या सबसे अधिक है. इस वर्ग के कुल 9,332 छात्र-छात्राओं को निश्शुल्क साइकिल दी जा रही है. इनमें 4,673 छात्र और 4,659 छात्राएं शामिल हैं. इसके अलावा अल्पसंख्यक वर्ग के 4,273 विद्यार्थियों को भी योजना के तहत साइकिल उपलब्ध कराई जा रही है. इनमें 2,049 छात्र और 2,224 छात्राएं शामिल हैं

गढ़वा जिले के विभिन्न प्रखंडों में बनाए गए क्लस्टरों में साइकिल पहुंचने के बाद विद्यार्थियों की जरूरत के अनुसार उसकी फिटिंग की जा रही है. फिटिंग पूरी होने के बाद तय प्रक्रिया के तहत साइकिल विद्यार्थियों को दी जा रही है. विभाग ने वर्ग के अनुसार लाभुक विद्यार्थियों का चयन किया है. योजना में छात्र और छात्राओं दोनों को शामिल किया गया है. साइकिल मिलने से विद्यार्थियों को रोजाना स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी. विभाग की ओर से वितरण प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि सभी पात्र विद्यार्थियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके