Kanika Mann Breaks Down: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में हर रोज नए-नए मुद्दों पर ड्रामें देखने के लिए मिल रहे हैं. जहां एक तरफ घर वाले काजी की झूठी बी…

Kanika Mann Breaks Down: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में हर रोज नए-नए मुद्दों पर ड्रामें देखने के लिए मिल रहे हैं. जहां एक तरफ घर वाले काजी की झूठी बीमारी को लेकर चिंतित थे, जिसका सलमान खान ने भंडाफोड़ कर दिया. अब घर वालों ने काजी को अपना नया टार्गेट बना लिया है. सभी घर वाले काजी तौकीर के बीमारी वाले नाटक से बहुत नाराज हैं और इसके लिए उन्हें सबने खरी-खोटी सुनाई. बीते वीकेंड के वार में जहां ये भी साफ हुआ कि माही ने यंग डीएसए को गाली नहीं दी थी तो दूसरी तरफ सलमान खान ने स्काउट को भी कुछ नसीहत दी थीं. बहरहाल, घर में इस समय बहुत कुछ हो रहा है. वहीं, कनिका मान (Kanika Mann) और गुल्लू (Gullu) की दोस्ती के चर्चे सबसे ज्यादा सुनने को मिल रहे हैं. बिग बॉस कंटेस्टेंट्स भी मानते हैं कि इन दोनों की दोस्ती आगे जाकर प्यार में बदल सकती है. इसी बीच कनिका मान अपने पुराने रिश्ते को याद कर फूट-फूटकर रोती नजर आईं. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं

बिग बॉस कंटेस्टेंट्स अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बाते करते नजर आ रहे हैं. ईशा रिखी ने भी अपने रिश्ते को लेकर बात की थी. उन्होंने कनिका मान को बताया था कि जब उनका रिश्ता खत्म हुआ, उसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ एक गेम खेला जा रहा था. उन्होंने ये भी बताया था कि उन्हें सोशल, फिजिकल और इमोशनल, तीनों तरह की चीटिंग का सामना करना पड़ा था. इनके अलावा उदिति सिंह ने भी प्यार में मिले धोखे को लेकर खुलकर बात की थी कि कैसे उन्होंने रिश्ते में सबकुछ दे दिया लेकिन उन्हें बदले में कुछ नहीं मिला. इसी बीच कनिका मान ने भी अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की

कनिका मान अपने पिछले रिलेशनशिप पर बात करते हुए ईशा रिखी को बताती हैं कि उन्हें किसी पर ट्रस्ट नहीं होता है और अब उन्हें किसी चीज से फर्क नहीं पड़ता है और वह किसी से ज्यादा अटैचमेंट नहीं लगातीं. कनिका कहती हैं, 'मुझे नहीं होता किसी पर ट्रस्ट. कोई मेरे साथ कितना भी प्यार से बैठ जाए. मेरे मन में सामने वाले इंसान के लिए एक डाउट ही रहता है. मुझे लगता है कि पता नहीं कब...मैं पूरी कोशिश करती हूं कि मैं सामने वाले से एक पैसे की उम्मीद न रखूं. लोग बहुत प्रैक्टिल है. जो मेरा ट्रस्ट होता है, तो मैं वहां टूट जाती हूं. मैंने बहुत वक्त लिया है आज ऐसा इंसान बनने के लिए... जहां मुझे फर्क नहीं पड़ता.'

कनिका मान रोते हुए आगे कहती है, 'कौन काम आया था उस समय पर. जिस पर मैं पूरा यकीन करके बैठी थी क्या वो मेरे काम आया था. शो मना कर दिए थे. चीजें मना कर दी. मेरा काम पर जाने का मन नहीं करता था. बेड पर सुबह से लेकर रात तक... मेरा मानना है कि जब लोग बोलते हैं कि हाइपर इंडिपेंडेंस वो मेरा हो चुका है. मैं इमोशनली अपने ऊपर डिपेंडेंट हूं. फाइनेंशियली अपने ऊपर डिपेंडेंट हूं और सोशली भी मुझे अकेले रहना पसंद है. मैंने अपने ऊपर बहुत काम किया है और अब मुझे इतनी सी अटैचमेंट से भी डर लगता है.'

View this post on Instagram A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

बता दें कि कनिका ने प्यार को लेकर ये बातें ऐसे में समय में शेयर की हैं, जब उनका नाम गुल्लू संगजोड़ा जा रहा है. बिग बॉस में भी कई बार दोनों की केमिस्ट्री देखने को मिली थी. साथ ही ऐसा भी कहा जाता है कि गुल्लू कनिका को पसंद करते हैं. इसलिए वह ज्यादातर टाइम कनिका के साथ बिताते हैं. लेकिन अभी तक दोनों में से किसी ने भी खुले तौर पर नहीं कहा है कि वे एक दूसरे को पसंद करते हैं. लेकिन कनिका की इन बातों को सुनने के बाद ऐसा लग रहा है कि वह गुल्लू या किसी के साथ भी अब रिलेशनशिप में आने के लिए तैयार नहीं है. बहरहाल, यह तो आने वाले वक्त में देखने को मिलेगा कि वह गुल्लू से दूरी बनाएंगी या नहीं