जमुई मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 25 से 26 वर्ष की उम्र के मिथिलेश,…

Hindi News /

भारत /

बिहार न्यूज /

जमुई मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 25 से 26 वर्ष की उम्र के मिथिलेश, प्रमोद और गोलू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस फिलहाल तीनों से गहन पूछताछ कर रही है। इस पूरे मामले में कुल 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है

2 min read

बिहार के जमुई से सोशल मीडिया पर वायरल हुए शर्मनाक वीडियो मामले में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है। वायरल फुटेज में रात के समय एक कपल को घेरकर अभद्रता और मारपीट करते हुए देखा गया था, जिसके बाद इंटरनेट पर लोगों का भारी आक्रोश देखने को मिल रहा था

नगर थाना क्षेत्र से हुई तीन आरोपी की गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए जमुई पुलिस ने तत्परता दिखाई और नगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन मुख्य आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए तीनों युवकों की उम्र 25 से 26 साल के बीच बताई जा रही है

मिथिलेश, प्रमोद और गोलु कुमार को पुलिस ने दबोचा

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मिथिलेश, प्रमोद और गोलु कुमार के रूप में हुई है। इस घटना में शामिल अन्य असामाजिक तत्वों की पहचान कर ली गई है और मामले में कुल 7 लोगों के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया गया है

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार तीनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई और बाकी चार फरार आरोपियों का सुराग मिल सके। पुलिस प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि कानून हाथ में लेने वाले और 'मोरल पुलिसिंग' के नाम पर गुंडागर्दी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा