उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा अहम अपडेट सामने आया है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति…
उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा अहम अपडेट सामने आया है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के तहत होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी PET का कार्यक्रम जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 32,679 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं
जानकारी के अनुसार लिखित परीक्षा और इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (DV-PST) में सफल अभ्यर्थियों को अब PET के अगले चरण में शामिल होना होगा. बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार फिजिकल टेस्ट की प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी
UPPRPB के मुताबिक PET का आयोजन ज्यादातर जिलों में 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा. अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण मुरादाबाद, मेरठ और गाजियाबाद में अतिरिक्त दिन भी रखा गया है. इन तीन जिलों में PET की प्रक्रिया 8 अक्टूबर तक चलेगी. बोर्ड ने सामान्य जिलों के लिए 7 अक्टूबर को रिजर्व डे रखा है जबकि मुरादाबाद, मेरठ और गाजियाबाद के लिए 8 अक्टूबर को रिजर्व डे निर्धारित किया गया है
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती- 2025 के अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) में अर्ह अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी-PET) की कार्यवाही दिनांक- 01.10.2026 से प्रारम्भ हो रही है। शारीरिक दक्षता परीक्षण…
PET में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए दौड़ का लक्ष्य 4.8 किलोमीटर रखा गया है. इसे अधिकतम 25 मिनट में पूरा करना होगा. तय समय के भीतर दौड़ पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थी PET में सफल नहीं माने जाएंगे. इसलिए जिन उम्मीदवारों को इस चरण के लिए बुलाया गया है उनके लिए अब केवल लंबी दूरी दौड़ना ही पर्याप्त नहीं होगा बल्कि निर्धारित समय के भीतर दूरी पूरी करने की क्षमता भी जरूरी होगी
महिला उम्मीदवारों के लिए PET में 2.4 किलोमीटर दौड़ निर्धारित है. इसे 14 मिनट के भीतर पूरा करना होगा. ऐसे में महिला अभ्यर्थियों को भी अपनी तैयारी में रनिंग स्पीड और स्टैमिना दोनों पर ध्यान देना होगा. परीक्षा से पहले नियमित अभ्यास करने से तय समय के अंदर दौड़ पूरी करने में मदद मिल सकती है
यह PET उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने भर्ती प्रक्रिया के पिछले चरणों को सफलतापूर्वक पूरा किया है. UP Police Constable Recruitment-2025 की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित हुई थी. इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को DV-PST के लिए बुलाया गया है. बता दें अब DV-PST में सफल या बोर्ड की ओर से प्रोविजनल रूप से सफल घोषित उम्मीदवार PET में शामिल होंगे
PET में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा. इसमें अभ्यर्थी को अपने परीक्षा केंद्र, तारीख और रिपोर्टिंग से संबंधित जरूरी जानकारी मिलेगी. UPPRPB ने PET से संबंधित एडमिट कार्ड और महत्वपूर्ण सूचना 24 सितंबर 2026 को अपनी वेबसाइट के नोटिस बोर्ड पर जारी की है. अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और अपने एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी समय पर चेक करते रहें
UP Police Constable PET Admit Card 2026 Released#SarkariResult #UPPolice Click to Download : pic.twitter.com/LYVIhHiin5
उत्तर प्रदेश पुलिस की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आरक्षी नागरिक पुलिस और अन्य समकक्ष पदों को मिलाकर कुल 32,679 रिक्तियों पर चयन किया जाना है. लिखित परीक्षा के बाद भर्ती प्रक्रिया अब शारीरिक दक्षता परीक्षा के चरण में पहुंच चुकी है. बता दें PET भर्ती का महत्वपूर्ण चरण है इसलिए अभ्यर्थियों को अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने के साथ-साथ बोर्ड की ओर से बताए गए सभी नियमों और निर्देशों का पालन करना होगा
विधानसभा चुनाव से पहले इस राज्य में पूर्व सीएम ने भाजपा की कार्यशैली पर उठाए सवाल, कांग्रेस में शामिल होने पर दिया ये जवाब





टिप्पणियाँ 0