Aaj Ka Rashifal 23 September 2026: आज यानी 23 सितंबर 2026 को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, मेष…

Aaj Ka Rashifal 23 September 2026: आज यानी 23 सितंबर 2026 को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से अच्छा दिन रहेगा. आज श्रवण नक्षत्र सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक रहेगा. इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र लगेगा. योगों की बात करें तो सुकर्मा योग लगेगा. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल

पढ़ें आज का राशिफल 23 सितंबर 2026 (Today's Horoscope 23 September 2026)

मेष राशि के लोगों को आज के दिन घर निर्माण करने के लिए अच्छा दिन है. आज इन्हें आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. नौकरी मिलने का प्रबल योग बन रहा है. आज नए व्यापार का योग बन रहा है और भूमि, वाहन खरीद सकते हैं. देश, विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज यश, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और माता-पिता का सुख मिलेगा

सावधानी- जल्दबाजी में कोई कार्य न करेंउपाय- हनुमान जी की आराधना करेंऊं घृणि सूर्याय नमः का जप करेंशुभ अंक- 3शुभ रंग- केसरियालक मीटर- 9

वृषभ राशि के लोगों की आज आय से अधिक व्यय हो सकता है. आज मन अशांत रह सकता है और पराक्रम से धन लाभ होगा. आज देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. परिवार में धार्मिक कार्य होने का योग बन रहा है. चतुर्दिक विकास होगा और माली हालत अच्छी होगी. आज प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी

सावधानी- विवादों से बचेंउपाय- सफेद वस्त्र का दान करेंशुभ अंक- 7शुभ रंग- डार्क नीलालक मीटर- 8

मिथुन राशि के लोगों को अपनी स्पष्टवादिता पर नियंत्रण रखें. रोग और शत्रु परास्त होंगे और समस्याओं का समाधान होगा. धन प्राप्ति का प्रबल योग बन रहा है और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आज आपको नए व्यापार के अवसर मिलेंगे

सावधानी- खान-पान पर नियंत्रण करेंउपाय- बहन को हरे रंग का वस्त्र उपहार में देंगणेश जी को दूर्वा अर्पित करेंशुभ अंक- 9शुभ रंग- हल्का हरालक मीटर- 7

कर्क राशि के लोगों को आज से विद्या में वृद्धि होगी. आज धन लाभ का योग बन रहा है और पारिवारिक स्थिति अच्छी होगी. रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे. रोग और शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगे और न्यायालय के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है

सवाधानी- तनाव से दूर रहेंउपाय- गरीबों की मदद करेंशुभ अंक- 4शुभ रंग- सफेदलक मीटर- 8

सिंह राशि के लोगों का दिन आय और व्यय में संतुलन स्थापित करें और आत्मबल में वृद्धि होगी. कार्य में मन लगाना श्रेयस्कर रहेगा और पराक्रम से धन लाभ होगा. आलस्य का परित्याग करें

सावधानी- मध्यम मार्ग अपनाएंउपाय- दाल भरी पूरी गौशाला में दान करेंशुभ अंक- 5शुभ रंग- लाललक मीटर- 6

कन्या राशि के लोगों को आज अपनी आय के संसाधनों में वृद्धि होगी. विद्या और बुद्धि से धन लाभ होगा. आज मान-सम्मान का योग बन रहा है और परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज भूमि, वाहन खरीदने के अवसर मिलेंगे. देश विदेश की यात्रा होने का योग बन रहा है. आज प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है

सावधानी- अपनी योजनाएं गुप्त रखेंउपाय- गाय को हरा चारा खिलाएंशुभ अंक-3शुभ रंग- हल्का आसमानीलक मीटर-8

तुला राशि के लोगों को आज चतुर्दिक लाभ के अवसर मिलेंगे. सुख के संसाधनों में वृद्धि होगी और गृह निर्माण का प्रबल योग बन रहा है. स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें और न्यायालय के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी. माली हालत में सुधार होगा और रोग और शत्रु परास्त होंगे. माता-पिता का सम्मान करें और वाद-विवाद से दूर रहें

सावधानी- आय और व्यय पर नियंत्रण रखेंउपाय- सफेद वस्त्र का दान करेंशुभ अंक- 2शुभ रंग- नीलालक मीटर- 8

वृश्चिक राशि के लोगों को आज अपने आय के संसाधनों में वृद्धि होगी. दूर देश की यात्रा हो सकती है और क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. आज घर निर्माण का प्रबल योग बन रहा है. रुका हुआ धन प्राप्त होगा और प्रॉपर्टी विवाद में सफलता मिलेगी

सावधानी- लेन-देन में सचेत रहेंउपाय- हनुमान जी को चोला चढ़ाएंशुभ अंक- 1शुभ रंग- केसरियालक मीटर- 7

धनु राशि के लोगों को आज कई संसाधनों से धन लाभ होगा. चोट-चपेट से बचें और वाद-विवाद से बचें. आज रुका हुआ धन मिल सकता है और अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें. अपनी ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में करें और अपने मन पर नियंत्रण रखें

सावधानी- मध्यम मार्ग अपनाएंउपाय- पीला वस्त्र दान करेंशुभ अंक- 2शुभ रंग- बैंगनीलक मीटर- 6

मकर राशि के लोगों को आज के दिन अपने आलस्य का परित्याग करना चाहिए. विवादों से दूर रहें और भूमि, भवन खरीदने के अवसर मिलेंगे. प्रॉपर्टी से धन लाभ हो सकता है और कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे. यात्रा, तीर्थाटन से लाभ हो सकता है. आज रुका हुआ धन प्राप्त होगा और प्रमोशन का योग बन रहा है

सावधानी- क्रोध में कार्य न करेंउपाय- काला तिल या सरसों का तेल दान करेंशुभ अंक-4शुभ रंग-सफेदलक मीटर-7

कुंभ राशि के लोगों को आज राज सत्ता से लाभ होगा और इनके आत्मबल में वृद्धि होगी.धन के क्षेत्र में किया प्रयास सफल होगा और नई नौकरी का योग बन रहा है. सेहत को लेकर सावधान रहें. आज परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज नए व्यापार के अवसर प्राप्त होंगे

सावधानी- साझेदारी में व्यापार से बचेंउपाय- काली गाय को हरा चारा खिलाएंशुभ अंक- 8शुभ रंग- सी ग्रीनलक मीटर- 8

मीन राशि के लोगों को आज के दिन यात्रा से लाभ हो सकता है. आज भाग्य में वृद्धि का योग बन रहा है. आज सरकारी नौकरी मिल सकती है और नौकरी में प्रमोशन हो सकता है.शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा और भूमि, वाहन खरीद सकते हैं. तेज गति की गाड़ी चलाने से बचें

सावधानी- छोटी-छोटी बातों से परेशान न होंउपाय- पीला वस्त्र किसी सुहागन महिला को दान करेंशुभ अंक- 9शुभ रंग- पीलालक मीटर- 9