Aaj Ka Panchang 23 September 2026: आज यानी 23 सितंबर 2026, बुधवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुस…

Aaj Ka Panchang 23 September 2026: आज यानी 23 सितंबर 2026, बुधवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, रात 10 बजकर 51 मिनट तक द्वादशी है फिर त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी. आज शाम 4:27 तक सुकर्मा योग रहेगा. साथ ही आज श्रवण नक्षत्र रहेगा और फिर धनिष्ठा नक्षत्र भी लग रहा है. आज बुधवार के दिन पंचक भी शुरू हो रहा है. चलिए जानते हैं आज का पंचांग

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा

चंद्रमा का गोचर मकर राशि में रात 09 बजकर 56 मिनट तक उसके बाद कुंभ राशि में होगा

विक्रम संवत- 2083, रौद्र

शक संवत- 1948, पराभव

सूर्योदय- आज सुबह 06:12 पर हुआ है

सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 12 मिनट पर होगा

चंद्रोदय- 23 सितंबर शाम 04:20 बजे पर होगा

चंद्र अस्त- 24 सितंबर को सुबह 03:51 मिनट पर होगा

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:43 मिनट से सुबह 05:31 मिनट तक

अमृत काल- रात 11:34 बजे सुबह 01:15 बजे तक

राहुकाल- दोपहर 12 बजे से दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक

यम गण्डक- सुबह 07:49 बजे से सुबह 09:19 बजे तक

गुलिक काल- सुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:19 बजे तक

आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 11:55 मिनट से दोपहर 12:43 मिनट तक

बुधवार के दिन रात 9 बजकर 57 मिनट से पंचक शुरू हो रहा है और 28 सितंबर की सुबह 10 बजकर 17 मिनट तक रहेगा. बता दें कि धनिष्ठा एक पंचक नक्षत्र है. धनिष्ठा नक्षत्र से लेकर रेवती तक के पांच नक्षत्रों को पंचक नक्षत्र कहते हैं. पंचक की श्रेणी में धनिष्ठा पहला पंचक है इसलिए बुधवार को पंचक लग रहा है. पंचक के दौरान घर में लकड़ी का कोई काम नहीं करवाना चाहिए. अगर आप यह कार्य करते हैं तो पंचक के समय बिल्कुल न करें

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)