झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची जिला दुर्गा पूजा समिति, रांची एम के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल से शिष्टाचार मुलाकात की...
झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में रांची जिला दुर्गा पूजा समिति, रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति एवं विभिन्न पूजा समितियों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल से शिष्टाचार मुलाकात की.
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को चुनरी, मां दुर्गा की मूर्ति और गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया. उन्होंने मुख्यमंत्री से दुर्गा पूजा महोत्सव में शामिल होने का विनम्र अनुरोध भी किया
प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन के सहयोग के प्रति जताया आभार
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को बताया कि उनके नेतृत्व में दुर्गा पूजा समितियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई या समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग मिल रहा है
दुर्गा पूजा समितियों के सदस्यों ने इस सकारात्मक पहल के लिए राज्य सरकार खासकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा किये जा रहे सहयोग से पूजा समितियों को पूर्ण संतुष्टि मिल रही है और उम्मीद जतायी कि आने वाले वर्षों में भी इसी तरह का सहयोग मिलता रहेगा.
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ बार-बार समितियों से मिल रहे हैं और दुर्गा पूजा उत्सव शुरू होने से पहले ही उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उन्होंने इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
मुख्यमंत्री ने सपरिवार पूजा पंडालों में आने का दिया निमंत्रण
बैठक के दौरान दुर्गा पूजा समितियों के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को आगामी शारदीय नवरात्र के दौरान अपने परिवार के साथ रांची के विभिन्न भव्य पूजा पंडालों में जाने और मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने और महा आरती में भाग लेने के लिए सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस वर्ष राजधानी रांची में कई भव्य और आकर्षक पूजा पंडालों का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्था की जा रही है.






टिप्पणियाँ 0