राज्य / 53 मिनट पहले / टीम मेवरिक

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश से आठ उम्मीदवार उतारे हैं

लखनऊ, अक्टूबर 2026 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के सभी आठ उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के आखिरी दिन भाजपा प्रत्याशी धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडे, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार ने विधान भवन में अपना नामांकन दाखिल किया। सीएम ने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं

नामांकन दाखिल करने के दौरान सीएम योगी के अलावा केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक और योगी सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना, राकेश सचान, आशीष पटेल, डॉ. संजय निषाद, कपिलदेव अग्रवाल, जेपीएस राठौर, दिनेश प्रताप सिंह, गिरीश चंद्र यादव, ब्रजेश सिंह, सतीश चंद्र शर्मा, रजनी तिवारी, बलदेव सिंह औलख और अन्य मौजूद रहे।

आप यह भी पढ़ सकते हैं

राज्य/38 मिनट पहले

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले हॉकी गोलकीपर सूरज करकेरा को सचिन अहीर द्वारा सम्मानित किया गया

मुंबई, अक्टूबर 2026: भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर और मुंबई के मूल निवासी सूरज करकेरा को सीआई में सम्मानित किया गया

राज्य/40 मिनट पहले