सितंबर 2026 के आख़िरी हफ़्ते में मिस्टर बीस्ट भारत के दौरे पर दिखे. मिस्टर बीस्ट कभी आगरा के ताजमहल का दीदार करते दिखे तो कभी रणबीर कपूर, यश की फ़िल्म रामायण स…

अगर आप यू-ट्यूब पर सक्रिय रहते हैं तो शायद आपने मिस्टर बीस्ट का नाम सुना होगा

मिस्टर बीस्ट दुनिया के सबसे बड़े यू-ट्यूबर हैं

यू-ट्यूब समेत बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के नंबर्स जोड़ लिए जाएं तो मिस्टर बीस्ट के चाहने वालों की संख्या 87 करोड़ से ज़्यादा है. यानी भारत के कई राज्यों की जो कुल आबादी है, उससे भी ज़्यादा मिस्टर बीस्ट के फॉलोअर्स हैं

सितंबर 2026 के आख़िरी हफ़्ते में मिस्टर बीस्ट भारत के दौरे पर दिखे. मिस्टर बीस्ट कभी आगरा के ताजमहल का दीदार करते दिखे तो कभी रणबीर कपूर, यश की फ़िल्म रामायण से जुड़े इवेंट में 'जय श्री राम' बोलते हुए नज़र आए

पर मिस्टर बीस्ट हैं कौन और वो कैसे बन गए दुनिया के सबसे बड़े यू-ट्यूबर

मिस्टर बीस्ट का असली नाम क्या है

मिस्टर बीस्ट का असली नाम जिमी डोनाल्डसन है. वो भारत समेत दुनिया के कई देशों में बच्चों और युवाओं में काफ़ी लोकप्रिय हैं

1998 में पैदा हुए मिस्टर बीस्ट को अपनी पहली ब्रांड डील से 10 हज़ार डॉलर मिले थे. मिस्टर बीस्ट ने ये रकम एक बेघर इंसान को दे दी थी

कहा जाता है कि मिस्टर बीस्ट यू-ट्यूब से जितने पैसे कमाते हैं, उसका बड़ा हिस्सा डोनेट कर देते हैं

उज्जैन में 650 साल पुरानी शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने के ख़िलाफ़ याचिका हाई कोर्ट में ख़ारिज

राहुल गांधी ने इस इलाक़े के बारे में कहा, 'एक को छोड़ सारे वोट काटे, ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे..'

'ट्रैफ़िक चालान को बिजली के बिल में शामिल करने पर किया जाए विचार'- सुप्रीम कोर्ट

ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन, मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

समाप्त

मिस्टर बीस्ट 11 साल की उम्र से यू-ट्यूब पर वीडियो अपलोड कर रहे हैं. मिस्टर बीस्ट के एक यू-ट्यूब चैनल पर सब्सक्राइबर्स की संख्या 51 करोड़ 80 लाख से ज़्यादा है. सिर्फ़ इंस्टाग्राम पर ही 89 मिलियन यानी क़रीब 9 करोड़ फॉलोअर्स हैं

मिस्टर बीस्ट यू-ट्यूब पर ऐसे वीडियो बनाते हैं, जिन पर लोगों को हैरानी हो सकती है और इनमें से ज़्यादातर में ईनामी राशि भी शामिल रहती है

यानी ये ऐसे वीडियो होते हैं, जिसमें शामिल हुए लोगों में से जो जीतता है, उसे बड़ी रकम दी जाती है

मिस्टर बीस्ट की कमाई कितनी है

अगस्त 2026 की फोर्ब्स की रिपोर्ट में कहा गया था कि मिस्टर बीस्ट की नेट वर्थ 300 मिलियन डॉलर यानी क़रीब 2800 करोड़ रुपये है. टॉप क्रिएटर्स की फोर्ब्स रैंकिंग में वो पहले नंबर पर आते हैं

मिस्टर बीस्ट अब पर्सनल फाइनेंस के सेक्टर में भी दाखिल होने वाले हैं

मिस्टर बीस्ट यू-ट्यूब के अलावा फूड, खिलौने और कपड़ों से जुड़ी लाइसेंसिंग के व्यापार में भी हैं. मिस्टर बीस्ट का एक शो बीस्ट गेम्स अमेज़न प्राइम पर भी आता है

फरवरी 2026 में बीस्ट इंडस्ट्री ने स्टेप नाम का एक ऐप खरीदा, जो नौजवानों को निवेश करना सिखाता है

इसी साल जुलाई 2026 में मिस्टर बीस्ट ने अपनी मंगेतर थिया बूसेन से शादी की है. मिस्टर बीस्ट ने इंस्टाग्राम पोस्ट में ये जानकारी दी कि उनको अपनी मिसेज बीस्ट मिल गई हैं

वैसे मिस्टर बीस्ट की ज़िंदगी सोशल मीडिया पर अच्छी ख़ासी दिखती है. पर अपनी शादी के बारे में मिस्टर बीस्ट ने कहा था कि वो इसे निजी रखना चाहते हैं

मिस्टर बीस्ट की पत्नी दक्षिण अफ्रीका से हैं

मिस्टर बीस्ट और विवाद

देश - दुनिया की बड़ी ख़बरें जिन्होंने बटोरी सुर्खियां

एपिसोड

समाप्त

अप्रैल 2026 में मिस्टर बीस्ट की मीडिया कंपनी पर एक पूर्व कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न और वर्क प्लेस पर लैंगिक भेदभाव के आरोप लगाए थे

बीस्ट की कंपनी ने इन आरोपों को गलत बताया था

बीस्ट गेम्स में जिस तरह से प्रतियोगियों से पेश आया जाता है, इस पर भी मिस्टर बीस्ट को क़ानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था. तब ये आरोप था कि वीडियो में मिस्टर बीस्ट जैसी चीज़ें करते हैं वो सब नाटकीय हैं और पहले से प्लान की जाती हैं

एआई का असर दुनियाभर में देखने को मिल रहा है. इस बारे में मिस्टर बीस्ट ने 2025 में कहा था कि जेनेरेटिव एआई भयावह है और ये दुनिया के लाखों क्रिएटर्स के लिए बड़ा ख़तरा है

हालांकि 2025 में ही एआई के कारण मिस्टर बीस्ट विवादों से घिरे थे. दरअसल मिस्टर बीस्ट ने एक यू-ट्यूब थंबनेल जनरेटर शुरू किया था

इस पर दुनिया के कई दूसरे बड़े यू-ट्यूबर्स ने विरोध जताया था कि ये क्रिएटर्स के काम को चुरा रहा है. मिस्टर बीस्ट का कहना था कि उनका मकसद था कि छोटे क्रिएटर्स अच्छे थंबनेल बना सकें

हालांकि जब विरोध ज़्यादा हुआ तो मिस्टर बीस्ट ने ये थंबनेल जनरेटर हटा दिया था