Russia Ukraine War: मिडिल ईस्ट के साथ रूस और यूक्रेन युद्ध भी शांति से कोसों दूर है. इस बार फिर रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है. यूक्रेन ने दावा किया कि रूसी ड्…

Russia Ukraine War: मिडिल ईस्ट के साथ रूस और यूक्रेन युद्ध भी शांति से कोसों दूर है. इस बार फिर रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है. यूक्रेन ने दावा किया कि रूसी ड्रोन हमले में राजधानी कीव में 3 बच्चों और 1 महीला की मौत हो गई. अधिकारियों के मुताबिक, रातभर हुए हमलों के बाद दिन में भी कीव और आसपास के इलाकों में ड्रोन हमले जारी रहे

आपातकालीन सेवा ने बताया कि कीव के बाहर एक निजी घर पर ड्रोन गिरने से एक मां और उसके तीन साल के जुड़वां बच्चों की मौत हो गई. वहीं, कीव क्षेत्र के गवर्नर तैमूर टकाचेंको ने बताया कि एक अन्य इलाके में हमले के बाद अस्पताल में एक लड़की की भी मौत हो गई. कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को के अनुसार, राजधानी में एक व्यक्ति घायल हुआ है. शहर के कई हिस्सों में ड्रोन के मलबे भी गिरे

गवर्नर टकाचेंको ने बताया कि कीव क्षेत्र में कई जगहों पर 24 घंटे से ज्यादा समय तक हमले होते रह. सबसे ज्यादा नुकसान फास्टिव जिले में हुआ, जहां घरों, औद्योगिक इमारतों, जरूरी सेवाओं से जुड़े भवनों, एक कृषि कंपनी के परिसर और वाहनों समेत 24 से अधिक जगहों को नुकसान पहुंचा

इस बीच, रूस ने उत्तरी यूक्रेन के सूमी शहर में भी हमला किया. एक अपार्टमेंट इमारत के पास हुए इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया. सूमी रूस की सीमा के पास स्थित है और यहां अक्सर हमले होते रहते हैं. रूस का कहना है कि वह इस इलाके में एक बफर जोन बनाना चाहता है

रूस ने यूक्रेन में हुए इन हमलों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पिछले कुछ हफ्तों से रूस लगातार ड्रोन हमलों के जरिए यूक्रेन की राजधानी कीव और उसके आसपास के इलाकों को निशाना बना रहा है. पूर्वी यूक्रेन के क्रामाटोर्स्क में स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि कई बार हुई गोलाबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। क्रामाटोर्स्क डोनेट्स्क क्षेत्र का एक प्रमुख शहर है और रूस यहां लंबे समय से हमले करता रहा है