Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

Weather Update: देश के कई राज्यों में बदलेगा मौसम, 5 नवंबर तक बारिश-आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट, जानें IMD का पूर्वानुमान

🕐 01 Nov 2026, 06:40 pm• 2 min padho • Chugal Khor News
Weather Update: देश के कई राज्यों में बदलेगा मौसम, 5 नवंबर तक बारिश-आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट, जानें IMD का पूर्वानुमान

Weather Update: देशभर में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बता दें नवंबर की शुरुआत कई राज्यों में बारिश, आंधी और गरज-चमक के साथ हो सकती है। मौसम विभाग ने 5 नवंबर तक दक्षिण भारत से लेकर मध्य और पूर्वी भारत के कई इलाकों में बारिश का अनुमान जताया है। ऐसे में कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है। यहां जानें मौसम को लेकर पूरी जानकारी

मौसम विभाग IMD के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, केरल और माहे में 1 से 2 नवंबर और 5 नवंबर को कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। कर्नाटक के तटीय और आंतरिक हिस्सों में भी 31 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच अलग-अलग दिनों में बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा में भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। 1 से 3 नवंबर के बीच कुछ इलाकों में गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में 2 से 3 नवंबर के दौरान बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश का अलर्ट है

मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, छत्तीसगढ़ में 31 अक्टूबर और 2 से 3 नवंबर के दौरान कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। 2 नवंबर को यहां भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं

बिहार और ओडिशा में 1 नवंबर को कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। झारखंड और पश्चिम बंगाल में 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भी बारिश का अनुमान है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है

मौसम विभाग के मुताबिक, कई राज्यों में आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका है। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है

स्रोत: RNI News

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें