Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

व्यापारियों की अनदेखी कर रही भाजपा सरकार, संगठन विस्तार में जुटी आम आदमी पार्टी: मनोज मिश्रा -

🕐 06 Sep 2026, 05:30 pm• 2 min padho • Chugal Khor News
व्यापारियों की अनदेखी कर रही भाजपा सरकार, संगठन विस्तार में जुटी आम आदमी पार्टी: मनोज मिश्रा -

व्यापारियों के मुद्दे पर AAP का सरकार पर निशाना, संगठन विस्तार की बनाई रणनीतिलखनऊ, 6 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश में व्यापारियों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार की कवायद तेज कर दी है।

रविवार को लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक हुई, जिसमें व्यापारी हितों से जुड़े मुद्दों के साथ संगठन को मंडल और जिला स्तर तक मजबूत करने की रणनीति तैयार की गई।बैठक की अध्यक्षता व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने की। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में व्यापारियों के सामने आ रही समस्याओं, प्रशासनिक कार्रवाई और संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा हुई।मनोज मिश्रा ने भाजपा सरकार पर व्यापारियों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि छोटे और मंझोले व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन उनकी समस्याओं को प्राथमिकता नहीं मिल रही है।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों को राहत और सुविधाएं देने के बजाय कई स्थानों पर प्रशासनिक स्तर पर दंडात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी व्यापारियों की समस्याओं को केवल बैठकों तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि उनके मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाई जाएगी। इसके लिए व्यापार प्रकोष्ठ को प्रदेश के हर मंडल, जिले और नगर स्तर तक सक्रिय करने की योजना तैयार की गई है।बैठक में संगठन विस्तार को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। मनोज मिश्रा ने जल्द से जल्द मंडल और जिला स्तर पर नई टीमों के गठन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के जरिए ही व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाया जा सकता है। आप व्यापार प्रकोष्ठ आने वाले दिनों में प्रदेशव्यापी विशेष सदस्यता अभियान भी चलाएगा। इसके अलावा विभिन्न जिलों और मंडलों में व्यापारी सम्मेलन आयोजित कर स्थानीय व्यापारियों से सीधे संवाद करने की योजना है।

स्रोत: Filmitics

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें