Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

विश्व स्तनपान सप्ताह के समापन पर स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम

🕐 11 Aug 2026, 12:51 pm• 2 min padho • Chugal Khor News
विश्व स्तनपान सप्ताह के समापन पर स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के मातृ एवं प्रजनन स्वास्थ्य तथा नियोनेटोलॉजी विभागों ने संयुक्त रूप से शनिवार को स्तनपान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से क्रमिक चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एक से सात अगस्त तक मनाए गए विश्व स्तनपान सप्ताह के समापन के अवसर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर आरके धीमन ने किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. देवेंद्र गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजेश हर्षवर्धन तथा एराज़ लखनऊ मेडिकल कॉलेज की गेस्ट ऑफ ऑनर प्रो. उमा गुप्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मातृ एवं प्रजनन स्वास्थ्य विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. मंदाकिनी प्रधान एवं, नियोनेटोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. कीर्ति नारंजे भी उपस्थित थीं

कार्यक्रम में कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रिसिंपल डॉ. राधा के चीफ नर्सिंग ऑफिसर सुश्री मंजू सिंह, तथा फैकल्टी सदस्यों में डॉ. इंदुलता डॉ. अमृत गुप्ता और डॉ. अनीता सिंह (नियोनेटोलॉजी) की भी सहभागिता रही। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण नर्सिंग छात्रों एवं नर्सिंग अधिकारियों द्वारा तैयार किए गए 48 ज्ञानवर्धक पोस्टरों की प्रदर्शनी रही। इन पोस्टरों के माध्यम से स्तनपान के महत्व, शिशु पोषण तथा नवजात शिशु की देखभाल से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। नर्सिंग छात्रों ने प्रस्तुत जागरूकता नाटक भी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा, जिसमें जन्म के तुरंत बाद स्तनपान शुरू करने तथा इसे जारी रखने के महत्व को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया

नियोनेटोलॉजी विभाग के सीनियर रेजिडेंट्स द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर इंटरैक्टिव जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। इनमें गर्भावस्था के दौरान स्तनपान, सिजेरियन डिलीवरी के बाद स्तनपान, जन्म के तुरंत बाद स्तनपान की शुरुआत, नवजात शिशु के फीडिंग रिफ्लेक्स तथा स्तनपान से संबंधित सामान्य चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। स्तनपान से जुड़े प्रमुख संदेशों को सरल एवं रोचक तरीके से दोहराने के लिए ‘रैपिड-फायर’ सत्र भी आयोजित किया गया

कार्यक्रम में संस्थान के फैकल्टी सदस्यों, रेजिडेंट डॉक्टरों, नर्सिंग अधिकारियों, नर्सिंग छात्रों तथा अस्पताल में उपचार के लिए आने वाली माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो शिशुओं के बेहतर पोषण, स्वस्थ विकास तथा मातृ स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के प्रति संस्थान की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यक्रम का सफल समन्वय विभाग की डॉ. नीता सिंह एवं डॉ. मोनाली तथा नियोनेटोलॉजी विभाग की डॉ. आकांक्षा वर्मा एवं डॉ. श्वेताभ द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया

स्रोत: The Hindi Pioneer

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें