Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

🕐 11 Aug 2026, 12:51 pm• 1 min padho • Chugal Khor News
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मिले डॉ. संजय कपूर

सीजन-4 के आयोजन को लेकर साझा की जानकारी, लीग के लिए किया आमंत्रित

लखनऊ, 10 अगस्त 2026। यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आगाज़ से पहले यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर उन्हें लीग के लिए आमंत्रित किया

सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाकात के दौरान डॉ. संजय कपूर ने उन्हें यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के आयोजन को लेकर जानकारी साझा की और लीग के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह भी उपस्थित रहे

वहीं, इससे पहले रविवार को डॉ. संजय कपूर ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की थी और उन्हें यूपी टी-20 लीग के सीजन-4 के लिए आमंत्रित करते हुए लीग के बारे में जानकारी साझा की

डॉ. संजय कपूर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात के दौरान लीग के आयोजन और प्रदेश में क्रिकेट को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस सीजन भी प्रदेश के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ अनुभवी खिलाड़ियों से सीखने का बेहतरीन अवसर मिलेगा

सीजन-4 की शुरुआत 14 अगस्त को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगी। लीग का फाइनल 6 सितंबर को कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग के पहले चरण के 22 मैच लखनऊ में खेले जाएंगे जबकि दूसरे चरण के प्लेऑफ और फाइनल सहित 12 मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होंगे

स्रोत: The Hindi Pioneer

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें