Aaj Ka Mausam: सितंबर के आखिरी सप्ताह और अक्टूबर के पहले सप्ताह से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी. लेकिन विदाई से पहले देश के कई राज्यों में मानसू…
Aaj Ka Mausam: सितंबर के आखिरी सप्ताह और अक्टूबर के पहले सप्ताह से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी. लेकिन विदाई से पहले देश के कई राज्यों में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर से तेज हो गई हैं. जिसके चलते कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी मंगलवार को देश के 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है
इसके साथ ही कई राज्यों में इस दौरान वज्रपात और तूफानी हवाएं चलने का भी अनुमान है. जिसे लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है. मानसून का सबसे ज्यादा असर तटीय और पश्चिमी इलाकों में देखने को मिल सकता है. इस दौरान गुजरात में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि महाराष्ट्र और गोवा में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है
इसके साथ ही मौसम विज्ञान विभाग ने बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव वाले क्षेत्र को लेकर भी बड़ा अपडेट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक, मौसम के इस सिस्टम के अगले 48 घंटों में पहले डिप्रेशन और फिर डीप डिप्रेशन में बदलने का अनुमान है. उसके बाद ये पश्चिम-उत्तर दिशा में बढ़ते हुए बुधवार सुबह तक उत्तरी आंध्र प्रदेश- दक्षिणी ओडिशाा तट के पास पहुंचने की संभावना है
इसके प्रभाव से गुरुवार को ओडिशा और छत्तीसगढ़ में बहुत भारी बारिश होने की आशंका है. इस बीच सोमवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों से वापस लौट आया. इससे अगले 2-3 दिनों में दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं
मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में फिलहाल बारिश की गतिविधियां सीमित रहने का अनुमान है. इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. ऐसे में आईएमडी ने मंगलवार को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ व्यापक बारिश की आशंका जताई है
उधर राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में आज यानी मंगलवार को मौसम के साफ रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. जबकि दिल्ली में बारिश की गतिविधियां फिलहाल देखने को नहीं मिलेंगी
वहीं बिहार के कई जिलों में आज यानी 22 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान है. इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है. हालांकि कल यानी बुधवार (23 सितंबर) को राज्य में मानसूनी बारिश के रफ्तार पकड़ने की संभावना है. जबकि 24 और 25 सितंबर को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है
खबर अभी अपडेट हो रही है






टिप्पणियाँ 0