IND vs WI 1st ODI : भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले अपने कमर कस ली है. वेस्टइंडीज के साथ होने वाले पहले वनडे मैच से…

IND vs WI 1st ODI : भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज से पहले अपने कमर कस ली है. वेस्टइंडीज के साथ होने वाले पहले वनडे मैच से पहले टीम के खिलाड़ियों ने अभ्यास शुरू कर दिया है. पहले प्रैक्टिस सेशन में भारत के बल्लेबाज और गेंदबाजों ने नेट्स में जमकर पसीना बहाया और खूब अभ्यास किया. टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विराट कोहली और रोहित शर्मा बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं

🚨Team India practice session summary.-Shubman Gill and Yashasvi Jaiswal were batting together in the first net.-Virat Kohli and Ruturaj Gaikwad were in the second net.-KL Rahul was practicing alone in the third net.-Rohit Sharma was present but wasn’t practicing and was… pic.twitter.com/mDkIsBUkyC

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने नेट्स में तेज गेंदबाजों का सामना किया. उन्होंने इस दौरान डिफेंस के साथ-साथ बड़े और लंबे-लंबे शॉट्स भी लगाए. रोहित शॉर्ट बॉल पर भी बल्लेबाजी करते हुए नजर आए. अंत में उन्होंने स्पिन गेंदबाजी के सामने भी जमकर बल्लेबाजी की

Rohit Sharma in nets at Greenfield stadium during today's practice session.📸❤️ pic.twitter.com/X0OW8OiByx

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी इस अभ्यास सत्र में धमाल मचाते हुए नजर आए. उन्होंने तेज गेंदबाजों के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजों का भी नेट्स में सामना किया. विराट कोहली ने इसके अलावा टीम में शामिल खिलाड़ियों से बात भी की और उन्हें कुछ जरूरी बातें बताईं. इन खिलाड़ियों में रुतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल जैसे बल्लेबाजी भी शामिल थे. इसके साथ ही विराट टीम के कप्तान शुभमन गिल के साथ फील्डिंग सेशन के दौरान मस्ती करते हुए भी नजर आए

Virat Kohli and Shubman Gill during practice. pic.twitter.com/pIFIUdfd3h

इन खिलाड़ियों के अलावा केएल राहुल ने भी नेट्स में जमकर बल्लेबाजी की, वहीं टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और आकिब नबी ने जमकर बॉलिंग की. स्पिनर कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा भी बल्लेबाजों की बॉलिंग करते हुए नजर आए

THE HITMAN ROHIT SHARMA IN TODAY'S PRACTICE SESSION.🔥 (KCA). pic.twitter.com/9fb2cHeVEO

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर

शाई होप (कप्तान और विकेट कीपर), जस्टिन ग्रीव्स, रॉस्टन चेस, जॉन कैंपबेल, गुडाकेश मोती, अलजारी जोसफ, अमीर जंगू (विकेटकीपर), कीसी कार्टी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जायडेन सील्स, मैथ्यू फोर्ड, ज्वेल एंड्रू (विकेटकीपर), श्मार जोसफ, विटेल ओर्लैंडो