Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

UP Weather Update: बारिश के बाद बदला मौसम, 24 जिलों में आज भी गरज-चमक के साथ बारिश के आसार -

🕐 31 Oct 2026, 09:00 am• 3 min padho • Chugal Khor News
UP Weather Update: बारिश के बाद बदला मौसम, 24 जिलों में आज भी गरज-चमक के साथ बारिश के आसार -

उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से हुई झमाझम बारिश और तेज आंधी के चलते मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है, कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास बढ़ गया है, मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार 31 अक्टूबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। हालांकि, पूर्वांचल समेत प्रदेश के 24 जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। नोएडा, गाजियाबाद, सहारनपुर और रामपुर समेत कई जिलों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट से मौसम ठंडा हो गया है, ज्यादातर जिलों में आसमान साफ होने और धूप निकलने की संभावना है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

– PM Kisan 24th Installment: अमेठी के 2.47 लाख किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि, रबी की बुवाई से पहले मिली राहत

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, प्रतापगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, अंबेडकर नगर, बस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, संतकबीर नगर और गोरखपुर में एक या दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है हालांकि, इन जिलों के लिए किसी बड़े मौसमी खतरे की चेतावनी का उल्लेख नहीं किया गया है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम सामान्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

राजधानी लखनऊ में शनिवार सुबह से ही कई इलाकों में घने बादल छाए हुए हैं। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी देखने को मिल रही है, मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, दिन के दौरान बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं, बारिश के कारण राजधानी के अधिकतम तापमान के करीब 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान के लगभग 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शाम तक बादलों का प्रभाव कम होने की संभावना है वहीं, रविवार 1 नवंबर को लखनऊ में मौसम साफ होने और धूप निकलने के आसार हैं।

– अमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ पर मंडराया धमकी का साया! दिलजीत दोसांझ के शो को लेकर भी अलर्ट, पुलिस ने शुरू की जांच

आने वाले दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 5 नवंबर तक पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना नहीं है, दूसरी ओर, पूर्वांचल के कुछ जिलों में 2 नवंबर तक हल्की बारिश हो सकती है, इसके बाद 3 नवंबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मौसम शुष्क होने की संभावना है, बारिश के चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में करीब 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज होने की बात कही गई है, अब मौसम साफ होने के साथ तापमान में दोबारा 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, फिलहाल प्रदेश में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है, पश्चिमी यूपी में जहां धूप निकलने की उम्मीद है, वहीं पूर्वांचल के कुछ जिलों में बारिश के आसार बने हुए हैं, मौसम के ताजा अपडेट के लिए स्थानीय पूर्वानुमान पर नजर बनाए रखें।

स्रोत: Filmitics

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें