Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

UP Election 2027: एमएलसी टिकट के बाद अब कमलेश यादव बने सपा के राष्ट्रीय सचिव, अब मिशन 2027 पर नजर

🕐 26 Oct 2026, 01:00 pm• 4 min padho • Chugal Khor News
UP Election 2027: एमएलसी टिकट के बाद अब कमलेश यादव बने सपा के राष्ट्रीय सचिव, अब मिशन 2027 पर नजर

UP Election 2027: समाजवादी पार्टी में एमएलसी चुनाव के टिकट को लेकर चर्चा में रहे कमलेश यादव को अब पार्टी ने राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। एमएलसी चुनाव के लिए लंबे समय से तैयारी कर रहे कमलेश यादव की जगह पार्टी ने संजय त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया था। इस फैसले को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं थीं। लेकिन अब राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने के बाद कमलेश यादव ने साफ कर दिया है कि उनके लिए टिकट मिलना या कटना कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के सिपाही हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशों का पालन करना उनका कर्तव्य है। आरएनआई न्यूज़ से खास बातचीत में कमलेश यादव ने 2027 के विधानसभा चुनाव, पार्टी की रणनीति और एमएलसी चुनाव के परिणाम को लेकर भी अपनी बात रखी

गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कमलेश यादव से जब एमएलसी चुनाव का टिकट कटने और संजय त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने किसी भी तरह की नाराजगी से इनकार किया। कमलेश यादव ने कहा कि उनका टिकट जबरदस्ती नहीं काटा गया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपना मुखिया बताते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व का जो दिशा-निर्देश होता है, उसी के अनुरूप वह काम करते हैं। कमलेश यादव ने कहा कि राजनीति में आने का मकसद सिर्फ टिकट लेना या चुनाव लड़ना नहीं है, बल्कि प्रदेश की जनता के लिए काम करना और पार्टी को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि टिकट कोई हमारा जबरदस्ती काट के नहीं दिया गया है। क्योंकि हम लोग समाजवादी पार्टी के सिपाही हैं और हमारे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी, वह मुखिया हैं हम लोगों के। उनका जो दिशा-निर्देश होता है, उसके अनुरूप हम लोग काम करते हैं

कमलेश यादव ने प्रदेश की मौजूदा स्थिति का जिक्र करते हुए बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का नौजवान परेशान है, किसान परेशान हैं और संविधान तथा लोकतंत्र को लेकर भी चिंताएं हैं। उनके मुताबिक, समाजवादी पार्टी का उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि प्रदेश की स्थिति में सुधार करना और जनता के हित में काम करना है। कमलेश यादव ने कहा कि एमएलसी चुनाव की तैयारी के दौरान उन्होंने 17 जिलों में भ्रमण कर पार्टी को मजबूत करने का प्रयास किया। अब राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनका कार्यक्षेत्र पहले की तुलना में व्यापक हो गया है। हम लोगों का लक्ष्य है कि हमारा प्रदेश 10 सालों में कितना पीछे चला गया। हमारा नौजवान परेशान है, किसान परेशान है। संविधान मेरा खतरे में है, लोकतंत्र खतरे में है। हम लोगों का मकसद यह है कि हम अपने प्रदेश का कितना भला कर सकते हैं, हम अपनी पार्टी को कितनी मजबूती प्रदान कर सकते हैं

राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद कमलेश यादव ने अब अपना अगला लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव को बताया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के उद्देश्य से संगठन को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कमलेश यादव के मुताबिक, पांच अक्टूबर को उनका राष्ट्रीय सचिव पद पर मनोनयन हुआ है। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से मिलने वाले निर्देशों के आधार पर वह संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी नेतृत्व की ओर से जो भी दायित्व सौंपा जाएगा, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। 2027 का टारगेट है सरकार बनाने का। इसके लिए हम लोग संगठन की मजबूती पर विशेष ध्यान देंगे। हम लोग 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनावें और अपने मुखिया माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश का बनाया जाए

एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी को कितनी सीटें मिलने की उम्मीद है, इस सवाल पर कमलेश यादव ने कहा कि पार्टी ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने का प्रयास कर रही है। उन्होंने परिणाम से पहले किसी निश्चित संख्या का दावा करने से परहेज किया और कहा कि नतीजे आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। कमलेश यादव ने उम्मीद जताई कि परिणाम समाजवादी पार्टी के पक्ष में आएंगे। अब सबकी निगाहें 27 अक्टूबर को घोषित होने वाले परिणाम पर टिकी हैं, जिससे साफ होगा कि एमएलसी चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलती हैं। कोई भी चीज एडवांस कहना वो काल्पनिक होगी, लेकिन 27 को परिणाम निकलेगा और हम लोगों के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा रिजल्ट आएगा

फिलहाल, एमएलसी चुनाव में टिकट नहीं मिलने के सवाल पर कमलेश यादव ने पार्टी नेतृत्व के फैसले को स्वीकार करने की बात कही है। राष्ट्रीय सचिव की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनका फोकस अब संगठन को मजबूत करने और 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने पर है। अब देखना होगा कि पार्टी उन्हें आगे क्या जिम्मेदारी सौंपती है और एमएलसी चुनाव के परिणाम समाजवादी पार्टी के लिए कितने अनुकूल रहते हैं

स्रोत: RNI News

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें