Fatehpur Cylinder Explosion: यूपी में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. फतेहपुर के मलवां कस्बे में सोमवार को एक दो मंजिला मकान में आग लगने के बाद रसोई गैस के दो सिल…
Fatehpur Cylinder Explosion: यूपी में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. फतेहपुर के मलवां कस्बे में सोमवार को एक दो मंजिला मकान में आग लगने के बाद रसोई गैस के दो सिलेंडर फट गए. तेज धमाके के बाद मकान की छत और कुछ हिस्सा ढह गया. हादसे के समय घर में मौजूद परिवार के कई लोग मलबे में दब गए. अभी तक 4 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. ग्रामीणों ने मलबे में करीब पांच-छह लोगों के दबे होने की बात कही है. वहीं, दो लोगों की मौत की आशंका भी जताई गई है. हालांकि, पुलिस की ओर से अभी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और उसमें फंसे लोगों की तलाश में जुटी है. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया
फतेहपुर के मलवा कस्बे में गैस सिलिंडर फटने से घर का हिस्सा गिरा। मलबे से 4 लोग निकाल अस्पताल में दाखिल कराए गए। 3 की मौत की सूचना। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। #Fatehpur #Accident @NBTLucknow pic.twitter.com/944OAem9DS
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सिलेंडर में विस्फोट की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी. हादसे के बाद कुछ लोग मलबे में दब गए थे और घायलों को तत्काल मदद की जरूरत थी. उन्होंने बताया कि अब तक रेस्क्यू टीम ने मलबे से कुल सात लोगों को बाहर निकाल लिया है. इनमें से चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है
वहीं, एक व्यक्ति 90 फीसदी से अधिक झुलस गया है. उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है. एसपी के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को बचाने के लिए डॉक्टर और राहत टीमें हर संभव प्रयास कर रही हैं
फतेहपुर में गैस सिलेंडर विस्फोट की घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया. उन्होंने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के इलाज की समुचित व्यवस्था करने और उनके परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने को कहा. साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
फतेहपुर हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है. हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद मिलेगी. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के इलाज की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है




टिप्पणियाँ 0