Download APKAPK
होम समाचार देश राजनीति अपराध खेल धर्म मनोरंजन व्यापार टेक लाइफस्टाइल विदेश लखनऊ

तेलंगाना: डिवाइडर से टकराने के बाद कार में लगी आग, डॉक्टर की मौत

🕐 20 Sep 2026, 12:52 pm• 2 min padho • Chugal Khor News
तेलंगाना: डिवाइडर से टकराने के बाद कार में लगी आग, डॉक्टर की मौत

हैदराबाद, 20 सितंबर (आईएएनएस)। तेलंगाना के जनपद सूर्यापेट में रविवार को टक्कर के बाद कार में आग लगने से एक डॉक्टर की मौत हो गई। फोरेंसिक टीम ने जले हुए अवशेषों को इकट्ठा कर सुरक्षित रख लिया है। साथ ही, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है

यह हादसा हैदराबाद-खम्मम हाईवे पर पिल्लालमरी के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, खम्मम की ओर जा रही एक कार सड़क के डिवाइडर से टकराई, जिसके बाद उसमें आग लग गई। पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई और उसे चला रहा व्यक्ति अंदर ही फंस गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने से पहले ही पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई

पुलिस ने बताया कि कार चला रहे व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतक की पहचान न्यूरोसर्जन जगदीश के तौर पर हुई। वे खम्मम के ममता अस्पताल में कार्यरत थे

घटना की सूचना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर भी पहुंचे। वहीं, मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने जले हुए अवशेषों को इकट्ठा किया

इस घटना पर तेलंगाना के पूर्व मंत्री और खम्मम से विधायक रहे पुव्वाडा अजय कुमार ने भी दुख जताया

वहीं, हैदराबाद में एक सड़क हादसे में तीन साल के बच्चे को कार ने कुचल दिया। यह हादसा शनिवार रात संतोषनगर के आईएस सदन के पास हुआ। इजहानुद्दीन अपने पिता मोहिउद्दीन के साथ एक होटल गया था। जब मोहिउद्दीन खाने का पार्सल लेने में व्यस्त थे, तो उनका बेटा बाहर निकलकर सड़क पर दौड़ने लगा

एक कार ने बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे को टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि कार चालक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी

स्रोत: NewsNationTV

शेयर करें X / Twitter ← होम

और खबरें