क्या कोई नए ऑफिस में ज्वाइनिंग से पहले 50 हजार रुपये सैलरी बढ़ाने की मांग कर सकता है? सुनने में यह बेहद अजीब लग रहा है लेकिन एक घटना सामने आई है. टेक कंपनी के CEO ने दावा किया है कि नए कर्मचारी ने पहले तो ज्वाइनिंग से कुछ दिन पहले 50 हजार तक सैलरी बढ़ाने की मांग की फिर कंपनी का लैपटॉप लिया और दूसरी ही दिन किसी और कंपनी में ज्वाइन कर लिया. हालांकि, जब उसे कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई तो उसने लैपटॉप लौटा दिया.

अच्छे पद और अच्छी सैलरी के लिए नौकरी बदलना आज के जॉब मार्केट का नया ट्रेंड बन चुका है. लेकिन कई बार कुछ घटनाएं सोशल मीडिया पर लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टेक कंपनी के CEO ने एक घटना शेयर की है. उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने एक महिला कर्मचारी को हायर किया था जिसके लिए उन्होंने उसका नोटिस पीरियड खत्म होने का भी इंतजार किया.

लेकिन ज्वाइनिंग से तीन दिन पहले उसने कुछ ऐसा कर दिया कि हर कोई हैरान हो गया. उन्होंने अपनी सैलरी 50 हजार रुपये तक पढ़ाने की बात कह दी.

हालांकि, उसे 15 लाख के पैकेज पर हायर किया गया था. और पढ़ेंतीन महीने का इंतजार फिर हुई ज्वाइनिंग टेक कंपनी के CEO गौरव खेतरपाल के अनुसार, कंपनी ने एक महिला कर्मचारी को हायर किया था, जिसका नाम दिव्या बताया जा रहा है.

सब अच्छे से होने के बाद उसे ऑफर लेटर भेज दिया गया और 3 महीने उसके नोटिस पीरियड खत्म होने का इंतजार किया गया. उन्होंने पोस्ट में यह भी बताया कि दिव्या को 15 लाख के सैलरी पैकेज पर हायर किया गया था.

ज्वाइनिंग से पहले बड़ी डिमांड लेकिन उन्हें नहीं मालूम था कि उनके साथ ऐसा कुछ होने वाला है. CEO ने आगे बताया कि ज्वाइनिंग से ठीक तीन दिन पहले दिव्या ने अचानक सैलरी पैकेज में 50 हजार रुपये बढ़ाने की मांग कर दी.