Puneet Issar-Swara Bhasker: महाभारत फेम एक्टर पुनीत इस्सर ((Puneet Issar)) ने स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) के उस कथित विवादित बयान पर रिएक्ट किया है. जिसमें एक…
Puneet Issar-Swara Bhasker: महाभारत फेम एक्टर पुनीत इस्सर ((Puneet Issar)) ने स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) के उस कथित विवादित बयान पर रिएक्ट किया है. जिसमें एक्ट्रेस ने साल 2019 के सुप्रीम कोर्ट के राम जन्मभूमि-आयोध्या के फैसले पर शर्मिंदगी जाहिर की थी. एक्ट्रेस के इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है. अब इस पर पुनीत इस्सर से कलाकारों के कंट्रोवर्सी में शामिल होने पर स्वरा का नाम लिए बिना कहा कि कलाकारों का काम सिर्फ एंटरटेन करना होता है, फंडिंग के लिए ऐसी हैरतअंगेज बातें बोलना गलत है
पुनीत इस्सर ने मीडिया संग बातचीत में सोशल मीडिया कॉन्ट्रोवर्सी में एक्टर्स के शामिल होने पर अपने विचार शेयर करते हुए कहा कि कलाकारों को इस तरह के विवादों में नहीं पड़ना चाहिए. आपका काम मनोरंजन करना का है तो बस वही कीजिए. अगर आप अपने निजी फायदे या गेम के लिए ऐसी बातें करते हैं तो वो गलत हैं. उन्होंने कहा, 'पहली बात तो इस तरह की विवाद में किसी को नहीं पड़ना चाहिए. हम कलाकार हैं. हमें बिल्कुल 140 करोड़ लोगों का ख्याल रखना चाहिए. आपका काम है मनोरंजन करना, तो आप बस मनोरंजन कीजिए.'
उन्होंने आगे कहा, 'अगर आपको सामाजिक कार्यकर्ता या फिर राजनीति में जाना चाहते हैं तो फिर वही काम कीजिए. इस तरह के बयान देकर सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए या आपको कोई सपोर्ट कर रहा है या आपको फंडिंग कर रहा है. आप अपने निजी फायद या गेम के लिए फॉलो करके ऐसी हैरतअंगेज बातें करतें हैं, मेरे हिसाब से बहुत ही गलत है. ऐसा किसी को भी नहीं करना चाहिए.'
दरअसल, स्वरा भास्कर ने हाल ही में 'द मिडनाइट आवर' पॉडकास्ट में यह खुलासा किया था कि 2019 के सुप्रीम कोर्ट के राम जन्मभूमि-अयोध्या फैसले से उन्हें बहुत दुख और शर्मिंदगी हुई थी.उन्होंने यह भी बताया कि फैसला आने के बाद उन्होंने फोन कर अपने सभी मुस्लिम परिचितों, को-स्टार और शाहरुख खान, सलमान खान व आमिर खान जैसे सितारों को मैसेज भेजकर माफी मांगी थी. सोशल मीडिया पर जब उनका ये वीडियो सामने आया तो एक नया विवाद छिड़ गया है और लोग उनकी इस टिप्पणी को लेकर आलोचना करने लगे
View this post on Instagram A post shared by IANS News (@ians_india)
बता दें कि स्वरा का विवादों से पुराना नाता रहा है, वह अक्सर अपने बेबाक और विवाद बयान को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. कुछ टाइम पहले उन्होंने फिल्म 'पद्मावत' के जौहर सीन पर कथित तौर पर विवादित बयान दिया था. हालांकि, जब इस मुद्दें पर विवाद ज्यादा बढ़ा तो उन्होंने अपनी सफाई दी कि उनका वो मतलब नहीं था. स्वरा ने दिल्ली के एक इवेंट में फिल्म में जौहर के महिमामंडन पर चिंता जताते हुए कहा था कि यह सीन आज के बलात्कार पीड़ितों (रेप सर्वाइवर्स) को गलत मैसेज दे सकता है. उनका मानना था कि फिल्म में जौहर प्रथा का महिमामंडन किया था जो गलत था. बाद में स्वरा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सफाई दी कि उनके अंग्रेजी में दिए गए बयान का गलत अनुवाद कर झूठ फैलाया गया है. उन्होंने कभी भी रानी पद्मावती या जौहर करने वाली महिलाओं को 'कायर' नहीं कहा था
स्वरा भास्कर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रियलिटी शो के जरिए छोटे पर्दे पर अपना नया सफर शुरू करने जा रही हैं. अमेज़न एमएक्स प्लेयर (Amazon MX Player) के अपकमिंग शो राइज एंड फॉल सीजन 2 (Rise & Fall Season 2) में वह बतौर कंटेस्टेंट शामिल हो सकती हैं. जिसे पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट करते नजर आएंगे. इसका पहला एपिसोड 26 सितंबर 2026 को आएगा. फिल्मों के मोर्चे पर बात करें तो एक्ट्रेस 'जहां चार यार' और 'मीमांसा' (2022) के बाद कुछ समय के लिए बड़े पर्दे से दूर हैं. हालांकि, स्वरा की झोली में मनीष किशोर की फिल्म 'मिसेज फलानी' (Mrs. Falani) है, जो बनकर तैयार है और इसकी रिलीज डेट कभी भी अनाउंस हो सकती है





टिप्पणियाँ 0