Mayawati: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी 24 सितंबर से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करने ज…

Mayawati: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी 24 सितंबर से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं. इसकी शुरुआत 'पीडीए रथ' के साथ की जाएगी. जिसके जरिए अखिलेश यादव रायबरेली में हरचंदपुर के विधायक राहुल लोधी के आवास पर पहुंचेंगे. सपा ने पूरा कार्यक्रम तय कर लिया है. पार्टी ने इस दौरे के लिए विशेष रूप से एक मल्टी-एक्सल बस का इंतजाम किया है. इस बस में तमाम आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं. इसी बस को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा पर तंज कसा है

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने आरोप है कि सपा मुखिया ने लाल रंग छोड़कर भगवा ओढ़ लिया है. बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि अखिलेश का पीडीए रथ आरएसएस और बीजेपी के का भगवाकरण है. उन्होंने कहा कि ये साफ दिखाता है कि मुसलमानों पर सपा का वोट पाने का भरोसा उठ गया है. इसके साथ ही मायावती ने दावा किया कि अपरकास्ट खासकर ब्राह्मण समाज और मुस्लिम भी बीएसपी के पक्ष में बदल रहे हैं

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने पोस्ट में लिखा, "यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए समाजवादी पार्टी प्रमुख का प्रचारित 'पीडीए रथ' सपा के अपने लाल रंग का कम तथा आरएसएस/बीजेपी के 'भगवा' रंग का ज्यादा है. तो ऐसे में लोगों में चर्चा यही है कि यह सब उनका वोटों के स्वार्थ की खातिर गिरगिट की तरह लगातार रंग बदलना है या फिर मुसलमानों पर से सपा प्रमुख का वोट पाने का भरोसा उठ जाना है?"

1. यूपी के आगामी विधानसभा आमचुनाव की तैयारी हेतु समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख का प्रचारित ’पीडीए रथ’ सपा के अपने लाल रंग का कम तथा आरएसएस/भाजपा के ’भगवा’ रंग का (भगवाकरण) ज़्यादा है, तो ऐसे में लोगों में चर्चा यही है कि यह सब उनका वोटों के स्वार्थ की ख़ातिर गिरगिट की तरह लगातार…

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने आगे लिखा, "वैसे भी यूपी के खासकर मुस्लिम समाज को इस कड़वी हकीकत का पूरी तरह से अहसास है कि पिछले चुनावों में सपा को उनके द्वारा अधिकांश एकतरफा वोट देने के बावजूद भी यह पार्टी यूपी व केन्द्र की सत्ता में बीजेपी को सरकार बनाने से नहीं रोक पाती है तो इस पार्टी को बार-बार वोट देकर अपना वोट खराब क्यों किया जाए और इस मामले में अब वे अपरकास्ट में से खासकर ब्राह्मण समाज की तरह ही अपना रवैया काफी तेजी से बीएसपी के पक्ष में बदल रहे हैं."

मायावती ने कहा कि बीएसपी यूपी में यूपी में खासकर अपराध नियंत्रण व शान्ति-व्यवस्था के मामलों में कानून द्वारा कानून के राज के साथ ही व्यापक जनहित, जनकल्याण एवं विकास के मामलों में भी बेहतरीन आयरनलेडी राज यहां कई बार स्थापित करके दिखा चुकी है. उन्होंने कहा कि जिसकी सर्वसमाज के हित व कल्याण में प्रदेश को सख्त जरूरत भी है

उन्होंने आगे लिखा, "इसके साथ ही, सपा को यह भी जनता को जरूर बता देना चाहिए कि अब इनके 'पीडीए' की असली वास्तविकता क्या है? क्योंकि चुनावी स्वार्थ में अब तक इन्होंने कभी 'पीडी' को 'पिछड़ा, दलित' बताया तो कभी 'पीडी' को 'पण्डित' बताया है और कभी अपने आपको 'अम्बेडकरवादी' दर्शाने के चक्कर में बीएसपी का 'नीला' रंग वाला वस्त्र धारण कर तस्वीरें खिंचवाई है." उन्होंने कहा कि लेकिन इसको लोगों ने तुरंत फेक अम्बेडकरवादी कहकर रिजेक्ट भी कर दिया

सपा सुप्रीमो ने कहा कि जबकि इसके विपरीत, बीएसपी सर्वसमाज हेतु 'सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय' की नीति व सिद्धान्त वाली अम्बेडकरवादी पार्टी है. उन्होंने कहा कि सभी को रोटी-रोजगार-युक्त आत्म-सम्मान व स्वाभिमान आदि का जीवन जीने की पक्षधर है. इसीलिये सर्वसमाज में बीएसपी का अपना सम्मान है