Samastipur Girl Harassment Case: समस्तीपुर में नाबालिग लड़की के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की तीखी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने बिहा…
Samastipur Girl Harassment Case: समस्तीपुर में नाबालिग लड़की के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की तीखी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने बिहार सरकार से कहा 'इस घटना के आरोपियों का भी एनकाउंटर हो ताकि अपराधियों में कानून का भय कायम हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।'
भारत
Samastipur Girl Harassment Case: बिहार के जमुई में हुई घटना के बाद समस्तीपुर जिले में एक और नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के मामले ने एक बार फिर से बिहार को शर्मसार किया है। इस शर्मसार घटना के बाद जहां एक तरफ बिहार सरकार पर विपक्षी पार्टियां चौतरफा महला कर रही हैं, वहीं LJP (R) के प्रमुख और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से समस्तीपुर घटना में शामिल आरोपियों का एनकाउंटर करने की मांग कर दी है
चिराग पासवान ने जमुई के बाद समस्तीपुर में एक नाबालिक से छेड़छाड़ मामले पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि 'जैसे जमुई की घटना में शामिल आरोपी का एनकाउंटर हुआ ठीक वैसे ही इस घटना के आरोपियों का भी एनकाउंटर हो ताकि अपराधियों में कानून का भय कायम हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो
कानून-व्यवस्था और प्रशासन की जवाबदेही पर गंभीर सवाल-चिराग पासवान
चिराग पासवान के एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा 'बिहार में जमुई के बाद अब समस्तीपुर में जो छेड़खानी की घटना सामने आई है वो बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि सरेआम बच्चियों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहे है , ये हम सभी के लिए चिंता का विषय है।'
आगे उन्होंने लिखा 'जब सरेआम बच्चियों के साथ ऐसी हरकतें होने लगें, तो यह कानून-व्यवस्था और प्रशासन की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है।पुलिस का इक़बाल को क्या हो गया - ज़िला पुलिस और जिला प्रशासन के आला अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते।'
समस्तीपुर छेड़छाड़ आरोपियों का भी एनकाउंटर हो-चिराग पासवान
चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांग करते हुए एक्स पर कहा 'माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से मांग करता हूं कि इस घटना में संलिप्त हर व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।'
आगे उन्होंने कहा 'जैसे जमुई की घटना में शामिल आरोपी का एनकाउंटर हुआ ठीक वैसे ही इस घटना के आरोपियों का भी एनकाउंटर हो, ताकि अपराधियों में कानून का भय कायम हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो
क्या है जमुई छेकड़छाड़ का पूरा मामला
बता दें कि कुछ दिन पहले बिहार के जमुई ने कुछ मनचलों ने एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ किया था, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके एक दिन बाद खबर आई है कि जमुई छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर हुआ है। बता दें कि इस घटना के बाद बिहार सरकार की चौतरफा आलोचना हुई थी
समस्तीपुर छेड़छाड़ मामला क्या है
दरअसल, समस्तीपुर जिले में एक नाबालिक से छेड़छाड़ की घटना 15 सितंबर की बताई जा रही है, जहां बेखौफ मनचलों ने एक नाबालिग लड़का और लड़की घेर लिया। मनचलों ने पहले लड़के के साथ मारपीट की। मनचलों ने नाबालिग लड़की के साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में लड़की इस हरकत का लगातार विरोध करती नजर आ रही है, लेकिन आरोपी बाज नहीं आए
इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल होने बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राहुल कुमार, अवधेश पासवान,विकास शर्मा, रामबाबू सहनी शामिल हैं
ये भी पढ़ें: जमुई के बाद समस्तीपुर छेड़छाड़ कांड पर सियासी बवाल, तेजस्वी यादव बोले- बिहार में राक्षस राज, CM सम्राट चौधरी जुबान के पक्के तो इस्तीफा दें





टिप्पणियाँ 0