Salman Khan on Trolling: आज का यह दौर सोशल मीडिया का है. ऐसे में किसी भी सितारे की तारीफ और आलोचना दोनों ही कुछ सेकंड में लाखों लोगों में फैल जाती है. लेकिन कई…
Salman Khan on Trolling: आज का यह दौर सोशल मीडिया का है. ऐसे में किसी भी सितारे की तारीफ और आलोचना दोनों ही कुछ सेकंड में लाखों लोगों में फैल जाती है. लेकिन कई बार आलोचना की ये सीमा सीधे ट्रोलिंग, बॉडी शेमिंग और पर्सनल लाइफ पर हमले तक पहुंच जाती है. बिग बॉस 20 (Bigg Boss) के दूसरे वीकेंड के वार पर सलमान खान (Salman Khan) ने इसी रवैये पर खुलकर नाराजगी जताई और ट्रोलर्स को जमकर लताड़ लगाई. उन्होंने उम्र, वजन और लुक को लेकर होने वाली ट्रोलिंग का जवाब अपने ही अंदाज में दिया और कैमरे के सामने अपनी टोपी, जैकेट और टी-शर्ट तक उतार दी. उन्होंने साफ कहा कि अगर किसी की बॉडी या एज को लेकर ट्रोलिंग करनी है तो पहले खुद को देख लो. इस पूरे मामले की चर्चा इसलिए भी और ज्यादा बढ़ गई क्योंकि सलमान ने बिना नाम लिए कैटरीना कैफ के पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन को लेकर हुई ट्रोलिंग का भी मुद्दा उठाया
बिग बॉस 20 के दूसरे वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान सोशल मीडिया पर होने वाली बॉडी और एज शेमिंग को लेकर खुलकर बात की. इसी दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें भी लंबे समय से एज और वजन को लेकर ट्रोल किया जाता है और मीडिया रिपोर्ट किया जाता है. उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि लोग कहते हैं भाई मोटा हो गया, बूढ़ा हो गया. इसके बाद उन्होंने अपनी टोपी और जैकेट उतारी और कहा कि अब कर लो ट्रोलिंग. इतना ही नहीं उन्होंने गुस्से में अपनी टी-शर्ट भी उतार दी और अपनी बॉडी दिखाते हुए ट्रोलर्स सीधे-सीधे कहा कि जिसे ट्रोलिंग करनी है कर लो.इसके साथ ही सलमान ने लोगों से कहा कि दूसरों को ट्रोल करने से पहले अपने शरीर, अपनी सेहत और अपने पैरेंट्स को भी देख लिया करो. सलमान ने यह सवाल भी उठाया कि आखिर किसी की एज या बॉडी में आए बदलाव को लेकर उसका मजाक क्यों बनाया जाता है. उनका कहना था कि वह 60 साल के हो चुके हैं और कोई इंसान हमेशा एक जैसे लुक में नहीं रह सकता
SALMAN KHAN took his T-shirt off on live telecast of #BiggBoss20 and silenced the so called trollers in his own style. 60 yrs old and still carrying a physique most can only dream of.The OG Fitness Icon for a reason.#SalmanKhan 🔥 pic.twitter.com/E84uGCJrdR
सलमान खान ने बिग बॉस के मंच पर किसी भी एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया. लेकिन उनकी बातों से साफ था कि वह कैटरीना कैफ की हुई ट्रोलिंग को लेकर बोल रहे थे. दरअसल, हाल ही मां बनने के बाद कैटरीना गणपति उत्सव पर एक वीडियो सामने आया था. जिसमें उनका वजन बढ़ा हुआ नजर आया. इसी को लेकर सलमान ने बिना नाम लिए कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान वजन बढ़ना सामान्य बात है. उन्होंने यह भी कहा कि जब कोई महिला मां बनती है तो वह कुछ टाइम के लिए अपने बच्चे और फैमिली के साथ बिताना चाह सकती है. जब वह दोबारा फिल्मों में लौटेगी, तो पहले जैसे हो जाएंगी
दरअसल, सलमान खुद भी लंबे समय से सोशल मीडिया पर एज, वजन और लुक को लेकर ट्रोलिंग का सामना करते रहे हैं. इसलिए उन्होंने कैमरे के सामने अपनी बॉडी दिखाते हुए कहा कि जिसे ट्रोलिंग करनी है करलो. उनका कहना है कि जो बदलाव दिख रहा है, उसे छिपाने की जरूरत नहीं है. उन्होंने ट्रोलिंग से बचने के ट्रोलर्स को सामने से चुनौती दी. इसके साथ ही अपने भाई सोहेल खान और एक्टर वरुण धवन को लेकर होने वाली ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें भी ट्रोल किया जाता है. सलमान ने कहा कि जो लोग ट्रोल करते हैं पहले खुद को देखें और दूसरों का मजाक उड़ाने से पहले अपनी हेल्थ और परिवार के बारे में सोचें
60 year old man holding his breath and crying on national TV because people made fun of him😭🙏#SalmanKhan #BiggBoss20 pic.twitter.com/SFjeNVPbjb
इसी एपिसोड में सलमान ने स्काउट को लेकर को लेकर भी बात की. सलमान ने गेमिंग और ऑनलाइन फैन कम्युनिटी के उस रवैये पर सवाल उठाया जिसमें बड़ी संख्या में फॉलोअर्स किसी दूसरे को निशाना बनाने के लिए यूज करते हैं. उनका सवाल था कि किसी के पास बड़ा फैन बेस होने का मतलब यह नहीं कि वह अपने फॉलोअर्स को ट्रोलिंग के लिए इस्तेमाल करे. सलमान ने यह बात भी कही कि वह ऐसे कई लोगों को जानते हैं जो ऑनलाइन ट्रोलिंग करते हैं लेकिन उन लोगों के बार में वह बात नहीं करना चाहते हैं क्योंकि वह खुद अपनी असली आईडी से बाहर नहीं आते हैं
सलमान खान ने इसी दौरान पैपराजी कल्चर पर भी सवाल उठाए. उन्होंने खास तौर पर फीमेल सेलेब्स और एक्ट्रेस की पैक शॉट लेने पर सवाल उठाया. उनका कहना था कि कई लड़कियां ऐसे शॉट पसंद नहीं करतीं और उन्हें इससे अनकंफर्टेबल होती हैं उन्होंने यह भी कहा कि पैपराजी एक्ट्रेस का पैक फोटो लेकर कहते हैं कि पहचान कौन है. उन्होंने सोशल मीडिया पर सई पल्लवी और अपनी नीस की भी ऐसी वीडियो देखी थी. इसके साथ ही उन्होंने बिग बॉस की फीमेल कंटेस्टेंट्स से कहा कि अगर कोई पैपराजी आपका पैक शॉट ले तो उल्टा घुमा थप्पड़ मारना. सलमान की इन बातों से बिग बॉस कंटेस्टेंट्स भी सहमत नजर आए
#SalmanKhan going Shirtless on national TV is my favourite genre. #BiggBoss20 pic.twitter.com/yvJUvBKjxP
सलमान खान वर्कफ्रंट पर इन दिनों काफी बिजी हैं. उनकी सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक'मातृभूमि' है, जो एक देशभक्ति और भरपूर एक्शन ड्रामा है. इसके अलावा, वे निर्देशक जोड़ी राज और डीके के साथ एक बड़े बजट की ग्लोबल स्केल वाली फिल्म को लेकर भी चर्चा में हैं. इतना ही नहीं सलमान निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की पैन-इंडिया एक्शन फिल्म 'मॉन्स्टर' (द मैसेंजर्स) में साउथ सुपरस्टार नयनतारा के साथ दिखाई देंगे. भाईजान राकेश ओमप्रकाश मेहरा की आगामी भव्य फिल्म 'कर्ण' में लीड रोल अदा करते नजर आएंगे


टिप्पणियाँ 0